धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ भौरा क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक, कोयला भवन का घेराव सफल बनाने का निर्णय

भामसं से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की भौरा क्षेत्रीय कार्यसमिति का एक दिवसीय कार्यक्रम संघ ऑफिस में सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ भौरा क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक, कोयला भवन का घेराव सफल बनाने का निर्णय

Advertisement

धनबाद।भामसं से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की भौरा क्षेत्रीय कार्यसमिति का एक दिवसीय कार्यक्रम संघ ऑफिस में सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में  मुख्य रूप से संघ के उपाध्यक्ष सह ईस्टर्न झरिया एरिया पूर्वी वॉशरी जॉन के प्रभारी रामधारी उपस्थित थे।
भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया श्रमिक गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, लेखा जोखा पर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न मांगों के समर्थन में पांच फरवरी को कोयला भवन का घेराव सफल बनाने का निर्णय लिया गया। संघ के उपाध्यक्ष रामधारी ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन 11वां  जेबीसीसीआई का गठन शीघ्र करने के प्रति गंभीर नहीं है। कंपनी की गलत नीतियों के कारण वर्तमान में पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। 

उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट कर्मियों के प्रति लापरवाह है आवास मरम्मत कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है। श्रमिक समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। भौरा क्षेत्र के कई भूमिगत खदानों को साजिश के तहत बंद कर दिया गया है सरकार प्रबंधन दोनों मजदूर विरोधी है। संघ के क्षेत्रीय सचिव एम.पी. गुप्ता ने सभी मजदूरों से पांच फरवरी को कोयला भवन पर विशाल प्रदर्शन में भाग लेने का अपील की है। इस बैठक में मुख्य रूप से हरिचंद ठाकुर, सुनील सिंह,नंद किशोर रविदास,मनोज कुमार, कामदेव महतो, गोरे लाल सिंह,आर.एन.पंडित, बी.के.सिंह,दशरथ पासवान,मुरारी प्रसाद, शत्रुघ्न पासवान, उपस्थित थे।