धनबाद:कृषि कानून के खिलाफ बाघमारा में कांग्रेस का धरना

सेंट्रल की तीनों कृषि कानून के खिलाफ व किसानों के समर्थन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष कांग्रेस ने धरना दिया।

धनबाद:कृषि कानून के खिलाफ बाघमारा में कांग्रेस का धरना

Advertisement

धनबाद। सेंट्रल की तीनों कृषि कानून के खिलाफ व किसानों के समर्थन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष कांग्रेस ने धरना दिया। बाघमारा प्रखंड के अध्यक्ष शहजादा हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित धरना में मुख्य रुप से झारखंड कांग्रेस प्रदेश के सचिव रणविजय सिंह उपस्थित थे।


बाघमारा प्रखंड के पर्यवेक्षक मनोज सिंह ,सुनील रजक,बृजेश चौबे, छोटू सिंह,कमला कुमारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसीधरना में उपस्थित थे।
छोटु सिंह के पौत्र के जन्मदिन पर पहुंचे रणविजय

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह वेस्ट मोदीडीह निवासी राममूर्ति सिंह उर्फ छोटु सिंह पूर्व  पार्षद के पौत्र के जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं आशीर्वाद देने पहुंचे। मौके पर डॉ उमाशंकर सिंह,गौतम सिंह,राहुल सिंह,मंजीत सिंह, बीरेंद्र सिंह, शहजादा हुसैन इत्यादि लोग उपस्थित थे