धनबाद: बीसीसीएल सिजुआ एरिया के 7/8 मोदीडीह माइंस में एसडीएल मशीन से दबकर मजदूर की मौत
- मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप, जमकर हुई नारेबाजी
बीसीसीएल सिजुआ एरिया के मोदीडीह 7/8 माइंस के अंदर बुधवार की रात एसडीएल मशीन की चपेट में आने से कोलकर्मी मनोज भुइयां (45) की मौत हो गयी.मनोज सिजुआ श्याम बाजार का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के अफसर व यूनियन लीडर समेत बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचे. मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की गयी. मजदूरों का आरोप है कि मैनेजमेंट की लापरवाही से मनोज की मौत हुई है. प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण मजबूरन दवाब में कार्य करना पड़ता है. माइंस से देर रात मनोज की बॉडी निकाली गयी. मैनेजमेंट व यूनियन लीडरों की वार्ता में मनोज के आश्रित को नौकरी व मुआवजा समेत अन्य सुविधा देने पर सहमति बनी.




