धनबाद में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 83 परसेंट से ज्यादा, सामान्यत: छह दिनों के बाद स्वस्थ हो रहे पेसेंट

कोयला राजधानी धनबाद में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। वहीं दूसरी ओर धनबाद जिले में रिकवरी रेट भी  तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब तक 83.88 परसेंट कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 

धनबाद में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 83 परसेंट से ज्यादा, सामान्यत: छह दिनों के बाद स्वस्थ हो रहे पेसेंट

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। वहीं दूसरी ओर धनबाद जिले में रिकवरी रेट भी  तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब तक 83.88 परसेंट कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 
जिले में अब तक 2898 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2413 लोग ठीक होकर हॉस्पीटल से डिस्चार्ज होकर अपने-अपने घर लौट चुकेहैं। अभी 454 एक्टिव पेसेंट हैं। अब तक 31 पेसेंट की मौत हो चुकी है। 

कोरोना से डेथ रेट भी कम

धनबाद में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी 1.06 परसेंट है। यानी एक सौ लोगों में लगभग एक व्यक्ति की मौत हो रही है। हालांकि इसमें अधिकांश पेसेंट ऐसे थे जो पहले से हर्ट, किडनी, श्वास, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त थे। कई मृतक हाई बीपी और शुगर के भी पेसेंट थे। झारखंड में डेथ रेट 1.18 परसेंट हैं। 

 कोरोना के 70 पेरसेंट में कम या नहीं मिले लक्षण

जिले में कोरोना संक्रमितों में 70 परसेंट ऐसे  पेसेंट ऐसे रहें बेहद हल्के लक्षण या कोई लक्षण नहीं थे। यही कारण है कि ठीक होने वाले पेसेंट की संख्या तेजी से  रही है। सामान्यत: कोरोना संक्रमित एक पेसेंट को हॉस्पीटल में पांच से छह दिनों तक रहना पड़ा। जिले में अभी आठ कोविड हॉस्पीटल व डेडिकेटेड सेंटर हैं। इनमें लगभग 700 बेड हैं। सेंट्रल हॉस्पीटल को कोविड-19 हॉस्पीटल बनाया गया है। यहां गंभीर लक्षण के वाले पेसेंट एडमिट कराये जा रहे हैं। भूली में दो, जामाडोबा में एक, निरसा में एक, सदर अस्पताल, पीएमसीएच में भी हल्के लक्षण वाले पेसेंट को इलाज के लिए  बने कोविड हॉस्पीटल में एडमिट कर इलाज कराया जाता है।