धनबाद: 38 एरिया कंटेनमेंट एवं बफर जोन से मुक्त हुए  क्षेत्र, 22 इलाकों में कर्फ्यू लगा

एसी सह सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार श्याम नारायण राम ने 38 क्षेत्र को कंटेनमेंट एवं बफर जोन मुक्त करने का आदेश दिया है। 22 कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर कर्फ्यू लगाया गया है।

Advertisement

धनबाद। एसी सह सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार श्याम नारायण राम ने 38 क्षेत्र को कंटेनमेंट एवं बफर जोन मुक्त करने का आदेश दिया है। 22 कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर कर्फ्यू लगाया गया है।

22 कंटेनमेंट जोन में लगाया गया कर्फ्यू 
धनबाद, झरिया, पुटकी, बाघमारा में कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद एसडीएम राज महेश्वरम ने पॉजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने धनबाद में संजय नगर मटकुरिया, काली मंदिर रोड नियर गोल बिल्डिंग मनईटांड, होटल आकाशदीप मनाईटांड, अनुग्रह नगर रोड नियर हनुमान मंदिर धनसार, खटाल गली नियर रेलवे लाइन मटकुरिया, कौशल्या भवन मिट्ठू रोड, विकास नगर छठ तालाब के पास, झरिया में डुमरी नंबर दो बालूडोली, जीतपुर नियर प्रसाद रेसिडेंस तथा जीतपुर नियर शिव मंदिर के पास 2 कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। साथ ही पुटकी में अरलगड़िया, मदनाडीह, करकेंद में 5 तथा भेलाटांड में 2, बाघमारा में भाटडीह तथा मलकेरा 289 में पॉजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।
एसी ने कहा कि इन कंटेनमेंट जोन के कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर 14 दिन के होम कोरेंटिन में अपने घर चले गये हैं। वर्तमान में इन क्षेत्रों में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। कोविड-19 नियमावली के शासनादेशानुसार यदि कंटेनमेंट जोन में 14 दिवस तक कोई केस पॉजिटिव नहीं मिलता है तो उस कंटेनमेंट एवं बफर जोन को मुक्त किया जा सकता है।

कंटेनमेंट एवं बफर जोन से मुक्त

धनबाद में चाणक्य अकादमी सरायढेला, पार्क क्लिनिक बरमसिया बस्ती रोड, सेक्टर 8 कोयला नगर नियर डीएवी स्कूल, गायत्री नगर नियर ऋषि निवास न्यू बिशुनपुर, कच्चा रोड नियर काली मंदिर पांडरपाला, मिठाई गली रोड नियर विनायक अपार्टमेंट मटकुरिया, सहयोगी नगर हीरक रोड नियर साधना नर्सिंग होम, श्री विनायक अपार्टमेंट नियर विश्वास होटल कोलाकुसमा, अनुग्रह नगर रोड धनसार, सीसीडब्ल्यू कॉलोनी सूगियाडीह, कुम्हार पट्टी नियर गुनसिया मस्जिद पांडरपाला, मिशन ऑफ चैरिटी नियर स्टेडियम धैया, बारामूड़ी रोड नियर हेल्थ सेंटर, शास्त्री नगर ईस्ट रोड नियर केश कुंज, उर्मिला भवन विकास नगर, कार्मिक नगर नियर दिल्ली पब्लिक स्कूल, कृष्णा अपार्टमेंट फेज 3 नियर दून पब्लिक स्कूल, रघुनाथ नगर रोड नियर वरदान क्लिनिक, श्रीनगर कॉलोनी रोड नियर तुलसी भवन धनसार, तुरिया पट्टी नियर बिहार स्कूल ऑफ योगा को कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश दिया है। साथ ही पुटकी में गोधर, करकेंद, मुनिडीह, बलिहारी, समसिखरा, झरिया में अयोध्या नगरी भागा, भौंरा नंबर 6, फुलारीबाग नियर संकट मोचन मंदिर, नियर ऊषा टॉकीज, बाघमारा में खुदनडीह, दलदली, भुरूंगिया तथा डुमरा थाना नंबर 99 के 2 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश दिया है। बलियापुर में रविदास टोला, सलपतरा, गोविंदपुर में कोरियाडीह को कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश दिया है।
120 कर्मियों को बैंक ट्रांसफर से भेजी  गई 36 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि 

डीसी  सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, उमा शंकर सिंह के निर्देश पर 26 एवं 28 अगस्त को आरएटी से कोरोना जांच के लिए चलाये गये स्पेशल ड्राइव में प्रतिनियुक्त 120 कर्मियों के बैंक अकाउंट में 36000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रुप में ट्रांसफर किये गये हैं। इस संबंध में डीसी ने बताया कि 26 अगस्त को आयोजित आरएटी स्पेशल ड्राइव में प्रतिनियुक्त 52 पारा मेडिकल कर्मी, विलेज लेवल इन्युमरेटर (वीएलई), ड्राइवर, एमपीडब्ल्यू, कंप्यूटर ऑपरेटरों के बीच 15600 रूपये तथा 28 अगस्त को आयोजित आरएटी स्पेशल ड्राइव में प्रतिनियुक्त 68 पारा मेडिकल कर्मी, विलेज लेवल इन्युमरेटर (वीएलई), ड्राइवर, एमपीडब्ल्यू, कंप्यूटर ऑपरेटरों के बीच 20400 रूपए प्रोत्साहन राशि के रुप में उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये गये हैं।