धनबाद। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस साल दुगार्पूजा में भव्य पंडाल का निर्माण व मेला का आयोजन हीं होगा। पूजा समितियों की संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया। पूजा कमेटियों का डेलीगेशन डीसी से मिलने के बाद आगे का डिसीजन करेंगे।
स्टील गेट सरायढेला दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रविवार को मीटिंग में शहर के विभिन्न पूजा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे। एस एस दुर्गा पूजा झारखंड मैदान, बैंक मोड़ दुर्गा पूजा कमेटी, तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा कमेटी, महावीर नगर रानी रोड दुर्गा पूजा कमेटी, पार्क मार्केट वेलफेयर सोसाइटी दुर्गा पूजा कमेटी, माडा कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी, डीएस कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी., वाच एंड वार्ड पूजा कमेटी समेत अन्य कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
और भी पढ़ें
- BCCL CMD के निजी सचिव को लगी चाकू, वित्त अधिकारी के मोबाइल से भी उलझी गुत्थी
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
- धनबाद में डॉक्टरों की बहाली: विशेषज्ञों को ₹1.05 लाख वेतन, 4 नवंबर को इंटरव्यू
- SAIL: बोकारो-बर्नपुर के दो वरिष्ठ अफसर SISD में ट्रांसफर, 3 साल की नियुक्ति
बैठक में शंकर सिंह, उमेश यादव, राजेश्वर प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, लखन अय्यर, प्रेम मंडल, विकास साहू, कामदेव, मुकेश लाल, कुणाल, संतोष, विमलेश, संजय गोस्वामी व राजीव उपस्थित थे।