धनबाद: रैयतों के अधिकार को नजरअंदाज ना करें BCCL मैनेजमेंट: रणविजय सिंह

झारखंड एचएमएस के उपाध्यक्ष व बिजखामसं के महामंत्री रणविजय ने चंदौरबांध के रैयतों एवं विस्थापितों को नियोजन एवं अधिगृहित भूमिकी मुआवजा को लेकर बीसीसीएल करकास एरिया के जीएम से वार्ता की।

धनबाद: रैयतों के अधिकार को नजरअंदाज ना करें BCCL मैनेजमेंट: रणविजय सिंह

Advertisement

धनबाद। झारखंड एचएमएस के उपाध्यक्ष व बिजखामसं के महामंत्री रणविजय ने चंदौरबांध के रैयतों एवं विस्थापितों को नियोजन एवं अधिगृहित भूमिकी मुआवजा को लेकर बीसीसीएल करकास एरिया के जीएम से वार्ता की। रणविजय सिंह ने वार्ता के दौरान प्रबंधक को कहां की रैयतों को जल्द से जल्द नियोजन,भूमि का मुआवजा और विस्थापितों को सुरक्षित जगह में बसायें।प्रबंधक ने सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उपेंद्र प्रजापति के अध्यक्षता वार्ता  हुई। चंदौरबांध के रैयतों ने रणविजय सिंह का किया जोरदार स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें:धनबाद: HDFC बैंक स्टाफ की जहर खिलाकर मर्डर, नवंबर में होनी थी शादी

केशर नोनिया के दूसरे पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि 
कतरास कोलडंप कॉलनी में स्वर्गीय केशर नोनिया के दूसरे पुण्यतिथि पर रणविजय सिंह श्रद्धांजलि देने पहुंचे। केशर नोनिया के चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। रणविजय ने बिहार जनता खान मज़दूर संघ के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

मौके पर शिवधार सिंह,राजेन्द्र सिंह,विशाल सिंह,अरुण पासवान,जूगेश चौहान और उनकी पत्नी एवं पुत्र,बिनीत महतो,राकेश पासवान,बबलू कुमार,आलम अंसारी,छोटू सिहं एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।