धनबाद: चांदमारी कोलियरी मे क्रिमिनलों ने किया सीनियर ओवरमैन पर हमला, सर फोड़ा, मोबाइल छिनकर भागे

बीसीसीएल की चांदमारी कोलियरी मे सोमवार की रात लगभग 11 बजे क्रिमिनलों सीनियर ओवरमैन बी दास पर हमला कर सिर फोड़ दिया। क्रिमिनल उनका मोबाइल छिनकर फरार हो गये।

धनबाद: चांदमारी कोलियरी मे क्रिमिनलों ने किया सीनियर ओवरमैन पर हमला, सर फोड़ा, मोबाइल छिनकर भागे

Advertisement

धनबाद। बीसीसीएल की चांदमारी कोलियरी मे सोमवार की रात लगभग 11 बजे क्रिमिनलों सीनियर ओवरमैन बी दास पर हमला कर सिर फोड़ दिया। क्रिमिनल उनका मोबाइल छिनकर फरार हो गये।

कोलियरी से सहयोगियों ने बी दास को इलाज के लिए सेंट्रल हॉस्पीटल ले जाकर एडमिट कराया। सूचना पाकर धनसार पुलिस और CSIF  की टीम मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस क्रिमिनलों की खोज में आसपास में दबिश दी लेकिन कुछ पता नहीं पाया। 
बताया जा है कि ओवरमैन बी दास चांदमारी नौ नंबर चानक से डयूटी कर हाजिरी घर आ रहे थे। रास्ते में घात लगाये क्रिमिनलों ने उन्हें पकड़ लिया। मोबाइल और कुछ पैसे छीन लिये। घटना के कोलियरी में काम करने वाले मजदूरों में दहशत है। मजदूरों का कहना है कि चांदमारी कोलियरी मे लगातार लोहा व केबल चोरी व लूट हो रही है। क्रिमिनलों ने लूटपाट की विरोध करने पर पूर्व में भी मजदूरों की पिटाई की थी। बी दास क्रिमिनलों का विरोध करते थे। इसलिए क्रिमिनलों घेरकर पिटाई कर दी।