धनबाद: पुलिस का विशेष छापामारी अभियान, 267 टन कच्चा कोयला जब्त,दो अरेस्ट

धनबाद जिला पुलिस द्वारा  वृहत एवं लघु खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कुल 33 छापामारी की कारवाई गयी। छापामारी के क्रम में कुल 267 टन कच्चा कोयला जप्त किया गया है।

धनबाद: पुलिस का विशेष छापामारी अभियान, 267 टन कच्चा कोयला जब्त,दो अरेस्ट

Advertisement

धनबाद। जिला पुलिस द्वारा  वृहत एवं लघु खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कुल 33 छापामारी की कारवाई गयी। छापामारी के क्रम में कुल 267 टन कच्चा कोयला जप्त किया गया है।

पुलिस रेड के दौरान कोयला लोड एक ट्रक एवं बालु लदा एक ट्रैक्टर व जप्त किया गया है। हैं। छापामारी एवं बरामद कोयला, बालु व पत्थर के संबंध में गोविन्दपुर पुलिस स्टेशन में एक एफआइआर व सात सनहा दर्ज कर अनुसंधान व जांच प्रारंभ किया गया है। छापामारी के क्रम मे दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है।अग़्रतर विधिसम्मत कारवाई की जा रही है।

एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आसूचना आधारित लगातार अभियान चलाया जायेगा।