झारखंड: एमपी निशिकांत दूबे ने पूजा सिंघल के व्‍हाट्सएप चैट का जिन्‍न निकाला, सियासत में खलबली

बीजेपी के गोड्डा एमपी डॉ निशिकांत दूबे ने पूजा सिंघल के व्‍हाट्सएप चैट का जिन्‍न निकालकर झारखंड की सियासीत में खलबली मचा दी है। बीजेपी एमपी ने प्रेम भइया, चौबे और राजा के बारे में भी ट्वीट किया है। निशिकांत ने शनिवार को ट्वीट किया- झारखंड तो चन्द्रकांता उपन्यास की तरह हो गया है।

झारखंड: एमपी निशिकांत दूबे ने पूजा सिंघल के व्‍हाट्सएप चैट का जिन्‍न निकाला, सियासत में खलबली

Advertisement

रांची। बीजेपी के गोड्डा एमपी डॉ निशिकांत दूबे ने पूजा सिंघल के व्‍हाट्सएप चैट का जिन्‍न निकालकर झारखंड की सियासीत में खलबली मचा दी है। बीजेपी एमपी ने प्रेम भइया, चौबे और राजा के बारे में भी ट्वीट किया है। निशिकांत ने शनिवार को ट्वीट किया- झारखंड तो चन्द्रकांता उपन्यास की तरह हो गया है।

झारखंड: IAS अफसर पूजा सिंघल के whatsapp chat से बड़ा खुलासा, ब्लैक मनी,अवैध कमाई व लेन-देन की जानकारी  

एमपी ने लिखा- WhatsApp Chat ने तो यह बता दिया कि राजा कौन! कितने पैसे राजा को प्रत्येक महीने? पकड़े गए पैसे में राजा का कितना, बाकी तो संथाल के खनन पदाधिकारी बता ही देंगे? इंतजार समाप्ति की तरफ। राज्य के प्राइवेट मुखिया और कुनबे ने भ्रष्टाचार का ऐसा जाल बुना है कि क्या कहने। भाजपा ने संघर्ष कर इनके काले कारनामों को सामने लाने का काम किया है। निशिकांत दूबे के ट्वीट खूब फालो किये जा रहे हैं।

निशिकांत के ट्वीट के कई तरह के मायने

सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ हमेशा से मुखर रहने वाले निशिकांत दूबे के इस ट्वीट को भी ईडी रेड, माइंस लीज, चुनाव आयोग, पूजा सिंघल की गिरफ्तारी, झारखंड हाई कोर्ट की टिप्‍पणी का समेकित बखान बताया गया है।झारखंड में जबसे ईडी की जांच में तेजी आई है, गोड्डा के एमपी डा. निशिकांत दूबे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लगातार बड़े-बड़े ट्वीट कर सबको चौका रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि ईडी के रिमांड पर पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने स्वीकारा है कि बरामद कुछ पैसे पूजा सिंघल के हैं। बाकी पैसे राजा के तो नहीं, जो जिला खनन पदाधिकारियों ने भेजा था। प्रेम भइया लंदन भागने के फिराक में हैं और चौबे भइया को दिल्ली में मैनेज करना है। राजा घेरे में है, करीबी अंडरग्राउंड।

पूजा सिंघल जी व CA सुमन कुमार के मोबाइल व पूछताछ से किसी झारखंड“राजा” के लिए पैसा पहुँचाने ,पैसा कलेक्ट करने,उसके लिए हवाला करने का ज़िक्र आ रहा है,राजशाही ख़त्म होने के बाद,यह नया राजा कौन है? राजा ने तो झारखंड का सबकुछ नीलामी पर डाल दिया है?

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 13, 2022

डा. निशिकांत दूबे ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया है कि ये प्रेम भइया, राजा और चौबे कौन हैं। इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके ट्वीट के कई तरह के मायने लगाये जा रहे हैं। उनका इशारा झारखंड की राजनीति की तरफ तो नहीं, यह तो वे स्वयं जानें।डा. निशिकांत दूबे ने एक और ट्वीट कर लिखा है कि पूजा सिंघल व उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के मोबाइल व पूछताछ से किसी झारखंड राजा के लिए पैसा पहुंचाने, पैसा कलेक्ट करने, उसके लिए हवाला करने का जिक्र आ रहा है। राजशाही खत्म होने के बाद यह नया राजा कौन है? राजा ने तो झारखंड का सबकुछ निलामी पर डाल दिया है।

झारखंड के @INCIndia विधायक जयमंगल सिंह जी के @CoalMinistry @CoalIndiaHQ @CCLRanchi के सभी की जॉंच @dir_ed @IncomeTaxIndia @NIA_India को करना चाहिए

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 10, 2022

पिछले दिनों ट्वीट कर निशिकांत दूबे ने कांग्रेस एमएलए कुमार जयमंगल के कोल नेक्सस की जांच करने की मांग ईडी और एनआइए से की है।

झारखंड में सियासी भूचाल

 एमपी निशिकांत दूबे ने पिछले दिनों दिन एक ट्वीट कर झारखंड में सियासी भूचाल ला दिया। निशिकांत दूबे ने ट्विटर पर लिखा- मेरी जानकारी के अनुसार झारखंड के बहुचर्चित दलाल व दलालों के दलाल प्रेम भइया को भी ने ईडी और आयकर ने पूछताछ के लिए बुलाने का फैसला किया है। इससे पहले निशिकांत दूबे ने पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर रेड के क्रम में भी एक-से -बढ़कर एक ट्वीट किए थे। तब उन्होंयने आइएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के यहां छापेमारी के दौरान मशीनों से कैश की गिनती कर रहे ईडी अफसरों का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया था।