चतरा सांसद कालीचरण सिंह के पैतृक गांव सोनबिगहा में बने भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 7 दिवसीय महायज्ञ 9 मई से

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर लावालौंग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने, सड़क निर्माण और चतरा में मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

चतरा सांसद कालीचरण सिंह के पैतृक गांव सोनबिगहा में बने भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 7 दिवसीय महायज्ञ 9 मई से
चतरा सांसद कालीचरण सिंह (फाइल फोटो)।

चतरा (Threesocieties.com Desk): चतरा जिले के लिए मई माह आध्यात्मिक उत्साह और धार्मिक आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के पैतृक गांव सोनबिगहा में नव-निर्मित भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 09 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मेडिकल कॉलेज और सड़क-विजली पर बड़ी मांग

इस महाआयोजन की जानकारी सांसद कालीचरण सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की गई है। पोस्ट में श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा गया है कि इस दिव्य और पुण्य अवसर पर सभी श्रद्धालुगण सपरिवार उपस्थित होकर यज्ञ में सहभागी बनें तथा प्रभु कृपा और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल

सोनबिगहा गांव में इस आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं यज्ञ मंडप निर्माण और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी तेजी से पूरी की जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार सात दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक प्रवचन होंगे। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि चतरा सहित आसपास के कई जिलों से हजारों श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे।

सांसद के गांव में पहली बार इतना बड़ा धार्मिक आयोजन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनबिगहा में इस स्तर का धार्मिक आयोजन पहली बार होने जा रहा है। नव-निर्मित मंदिर की भव्यता और सात दिवसीय महायज्ञ को लेकर लोगों में विशेष आकर्षण है। आयोजन समिति का दावा है कि यह महायज्ञ क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संदेश देगा।

श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रण

फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का भी एक माध्यम है। यज्ञ महासमिति सोनबिगहा, चतरा की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति ही आयोजन की शोभा बढ़ाएगी और सभी को इस पुण्य अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।