राजस्थान: अलवर में पुलिस स्टेशन कैंपस में ASI ने महिला से किया रेप, FIR, अरेस्ट,सहयोगी पुलिकर्मी सस्पेंड

राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली पुलिस स्टेशन में एएसआइ भरत सिंह ने तीन दिन तक महिला के साथ रेप किया। कंपलेन दर्ज कराने आयी महिला के साथ पुलिस स्टेशन कैंपस में बने स्टाफ क्वार्टर में रेप किया गया। मामले में आरोपी पुलिकर्मी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

Advertisement


 जयपुर। अलवर जिले के खेड़ली पुलिस थाने में तैनात एएसआइ भरत सिंह ने तीन दिन तक महिला के साथ रेप किया। कंपलेन दर्ज कराने आयी महिला के साथ पुलिस स्टेशन कैंपस में बने स्टाफ क्वार्टर में रेप किया गया। मामले में आरोपी पुलिकर्मी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलनेपर जयपुर रेंज के आईजी हवा सिंह घुमरिया और एसपी  तेजस्वनी गौतम पुलिस स्टेशन पहुंचे। ने आरोपित भरत सिंह के खिलाफ आइपीसी की सेक्शन 376 में  मामला दर्ज करने के निर्देश दिये। उसे अरेस्ट कर लिया गया है । आरोपित की मदद करने वाले पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद को सस्पेंड कर दिया गया। आरोपित तीन दिन से पीड़िता के साथ रेप कर रहा था। लेकिन मामले का खुलासा रविवार देर रात लगभग 11 बजे हुआ। 
यह है मामला
26 साल की महिला दो मार्च को खेड़ली पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने आयी थी। महिला का कहना था कि पति उसे डाइवोर्स देना चाहता है, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती। पुलिस स्टेशन में मौजूद एएसआइ भरत सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि वह पति की कॉउसिलिंग करेगा। उसे ऐसा नहीं करने के लिए तैयार करेगा। वह महिला को बरगलाकर सबसे पहले दो मार्च को ही पुलिस स्टेशन कैंपस में अपने स्टाफ क्वार्टर में ले गया। वहां महिला के साथ रेप किया। इसके बाद तीन व चार मार्च को फिर उसने महिला के साथ रेप किया। 

महिला रविवार शाम एक बार फिर पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर गई तो भरत सिंह उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस पर वह वहां से भाग निकली।  इसी दौरान थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी ने आईजी को जानकारी दी। आईजी व एसपी देर रात 11 बजे दोनों खेड़ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। रात 12 बजे आरोपित को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि पीड़िता ने डॉक्टर से मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए भरत सिंह को अरेस्ट किया गया है।