धनबाद: डीसी ने की जूम एप से अफसरों के साथ की मीटिंग 

डीसी उमा शंकर सिंह ने शनिवार को जूम एप के माध्यम से जिले के सभी सीनीयर  अफसरों के साथ मीटिंग की।

धनबाद: डीसी ने की जूम एप से अफसरों के साथ की मीटिंग 

Advertisement

धनबाद। डीसी उमा शंकर सिंह ने शनिवार को जूम एप के माध्यम से जिले के सभी सीनीयर  अफसरों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में डीसी ने सभी अफसरों को कंटेक्ट ट्रेसिंग के लिए एसओपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
डीसी ने  कोविड-19 संक्रमित के निधन के बाद मृत लोगों की बॉडी की अंत्येष्टि के बारे में भी विस्तार से बताया।एसएसपी अखिलेश बी वारियर ने पुलिस अफसरों का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट में विलम्ब नहीं करने का आग्रह किया।
डीसी ने कहा कि वैश्विक आपदा की परिस्थिति में जिले के सभी अफसर अपने अपने कर्तव्य के निर्वहन में व्यस्त रहते हैं। इसलिए सप्ताह में एक दिन अफसरों के साथ जूम एप से मीटिंग की जायेगी।  विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जायेगी।जूम एप मीटिंग में सभी बीडीओ, सीओ व पुलिस  अफसर शामिल हुए।