धनबाद: छोटे पूंजीवाले व्यापारियों को कोरोना गाइडलाइन के तहत सहायता करें प्रशासन: रागिनी सिंह

बीजेपी लीडर रागिनी सिंह ने जिला प्रशासन से छोटे व्यापारियों को कोरोना गाइडलाइन के तहत सहायता करने की मांग किया है।

धनबाद: छोटे पूंजीवाले व्यापारियों को कोरोना गाइडलाइन के तहत सहायता करें प्रशासन: रागिनी सिंह

Advertisement

धनबाद। बीजेपी लीडर रागिनी सिंह ने जिला प्रशासन से छोटे व्यापारियों को कोरोना गाइडलाइन के तहत सहायता करने की मांग किया है। उन्होंने डीसी को पत्र लिखकर कहा की विगत एक महीने से छोटे पूंजीवाले व्यापारियों जैसे कपड़े ,बर्तन ,आभूषण दुकान ,जूते चप्पल,श्रृंगार दुकान और अन्य कई दुकानें बंद है। इससे उनकी भी माली हालत दयनीय होती जा रही है।

रागिनी ने कहा है कि कोरोना नियम और दिशा-निर्देश के अनुसार उन छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदारों को उनकी दुकान खोलने की अनुमति प्रदान करे। उन छोटे प्रतिष्ठानों के निर्धन कर्मचारियों को इस लॉकडाउन अवधि में राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करे।