धनबाद: BCCL की सिजुआ एरिया ऑफिस में शराब के नशे में अर्द्धनग्न होकर नाचने वाले सभी स्टाफ का ट्रांसफर

बीसीसीएल की सिजुआ एरिया ऑफिस में होली से पूर्व शराब के नशे में अर्धनग्न होकर नाच गा रहे स्टाफ पर गाज गिर गयी है। संबंधित वीडीओ वायरल होने के बाद सभी का ट्रांसफर कर दिया गया है। 

धनबाद: BCCL की सिजुआ एरिया ऑफिस में शराब के नशे में अर्द्धनग्न होकर नाचने वाले सभी स्टाफ का ट्रांसफर

Advertisement

 धनबाद। बीसीसीएल की सिजुआ एरिया ऑफिस में होली से पूर्व शराब के नशे में अर्धनग्न होकर नाच गा रहे स्टाफ पर गाज गिर गयी है। संबंधित वीडीओ वायरल होने के बाद सभी का ट्रांसफर कर दिया गया है। 

बीसीसीएल हेडक्वार्टर कोयला भवन से सभी का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।बताया जाता है कि वायरल वीडियो होली से एक दिन पहले का है। सिजुआ फाइनेंस ऑफिस में आयोजित होली पार्टी में फाइनेंस, सिविल, परचेज डिपार्टमेंट के स्टाफ अर्द्धनग्न स्थिति में शराब के नशे में धुत्त होकर नाचते झूमते दिख रहे हैं।

वीडीओ वायरल होने के बाद सीएमडी व डीपी तक कंपलेन कर कार्रवाई की मांग की गयी थी। बीसीसीएल की छवि खराब करने के आरोप में सभी का ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया गया है।