नेपाल से पैदल तेजस्वी यादव से मिलने पटना पहुंचा प्रशंसक, किया सम्मानित किया,डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया फोटो

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक प्रशंसक आनंद शर्मा उनसे मिलने नेपाल से पैदल चलकर पटना पहुंचा। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर नेपाल से पैदल चलकर मुलाकात करने आये अपने प्रशंसक की कुछ फोटो शेयर किया है।

नेपाल से पैदल तेजस्वी यादव से मिलने पटना पहुंचा प्रशंसक, किया सम्मानित किया,डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया फोटो

Advertisement

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक प्रशंसक आनंद शर्मा उनसे मिलने नेपाल से पैदल चलकर पटना पहुंचा। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर नेपाल से पैदल चलकर मुलाकात करने आये अपने प्रशंसक की कुछ फोटो शेयर किया है।
तेजस्वी ने ट्वीट में लिथा है कि मिलने की चाहत लिए पड़ोसी देश नेपाल के आनंद शर्मा जी ने नेपाल से पटना तक की लंबी दूरी पैदल तय की। वे पीठ पर भारत और नेपाल का झंडा रखे हुए थे। कल देर रात श्री शर्मा पटना आवास पहुंचे और सम्मानित किया। उनसे नेपाल के युवाओं और प्रशंसकों के जोश और दीवानगी के बारे सुनकर खुशी हुई। उन्होंने श्री शर्मा को अपनी एक पोर्ट्रेट आकार की फोटोर पर ऑटोग्राफ भी दिया। तेजस्वी ने आगे कहा कि प्रतिदिन अपने आप से दोहराता हूं कि ईश्वर मुझे इतना सबल और सामर्थ्यवान बनाएं कि आपकी अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरता रहूं।