झारखंड: राज्य के जेलों में आधी रात को रेड, खैनी-चूना,ब्लेड के अलावा नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

Advertisement

रांची:

झारखंड के प्राय: भी जेलों में सोमवार को तड़के तीन-चार बजे रेड की गयी. जेलों में दे से तीन घंटे तक चली रेड में कोई बड़ी आपत्तिजनक सामान नहीं मिले. रांची बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में कुछ नहीं मिला. डीसीव एसएसपी के अलावा बड़ी संख्या मेंपुलिस रेड में शामिल थी. धनबाद जेल में सोमवार तड़के चार बजे से लेकर छह बजे तक सर्च चली. जेल में तलाशी के दौरान खैनी, चूना, सिगरेट, ब्लेड मिले. रेड में डीसीसी शशि रंजन, एसएसपी किशोर कौशल,सिटी एसपी पीयूष पांडेय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राकेश दुबे, एसडीएम राज महेश्वरम, डीएसपी विधि मुकेश कुमार आदि थे. । डेढ़ साै से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने जेल के अंदर तालाशी ली। जेलों में आपत्तिजनक सामग्री के पहुंचने व क्रिमिनलों द्वारा प्लान बनाये जाने की आशँका पर पुलिस व प्रशासन द्वारा माहवारी रेड की जाती है. राज्य के जेलों में सोमवार को तड़के हुई रेड में कोई बड़ी आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना नहीं है. रांची, खुंटी, पलमू, घाघीडीह, दुमका, देवघर, बोकारो जेल जेल में भी रेड के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की सूचना नहीं है.बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार में सोमवार की अहले सुबह डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी हुई. पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक जेल में बंद एक-एक कैदियों की गहन तलाशी ली.पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा.