धनबाद: ऊँ दिनकर सेवा ट्रस्ट ने छठ व्रतियों को नारियल वितरित किया
ऊँ दिनकर सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर समाजिक सदभावना एवं सामजिक समरसता को कायम रखने के उद्देश्य से व्रतधारियों के बीच नारियल वितरित किया गया. ट्रेस्ट के सभी मंडल के सदस्यों द्वारा शनिवार को कैम्प लगा कर नारियल का वितरण किया.
नारियल वितरण में मुख्य रुप से स्वामी सहजानंद मंडल के अध्यक्ष ओ पी पाण्डेय, जयराम सिंह, बबलू तिवारी,शिव पूजन सिंह,बी पी सिंहा मंडल धैया के सचिव मनोज कुमार,सर गणेश दत्त मंडल के सचिव रणधीर मिश्रा,अरविंद राय श्याम प्रकाश राय आदि का सहयोग रहा.




