धनबाद: कोरोना काल में जरुरतमंदों की सेवा में लगी हैं समाजसेवी निशि सिंह, कच्चा राशन व भोजन वितरण

वैश्विक महामारी कोयला राजधानी धनबाद में कुसुम बिहार निवासी निशि सिंह लगतार जरुरतमंदों के सेवा में लगी हुई है। जरुरतमंदों कच्चा व पक्का राशन पहुंचा रही है।

धनबाद: कोरोना काल में जरुरतमंदों की सेवा में लगी हैं  समाजसेवी निशि सिंह, कच्चा राशन व भोजन वितरण

Advertisement

धनबाद। वैश्विक महामारी कोयला राजधानी धनबाद में कुसुम बिहार निवासी निशि सिंह लगतार जरुरतमंदों के सेवा में लगी हुई है। जरुरतमंदों कच्चा व पक्का राशन पहुंचा रही है।

कुसम बिहार निवासी बिल्डर व फिल्म प्रोड्युसर राजेश सिंह की पत्नी निशि सिंह कोलाकुसमा में आंटा, तेल, आलूस चुड़ा, नमक व चीनी समेत अन्य सामान वितरित की है। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में भी राशन उपलब्ध कराया है। 

निशि सिंह मुरली नगर गुलगुलिया पट्टी में लोगों के बीच कच्चा राशन वितरण कर रही है। मुहल्ले में जरुरतमंदों को आगे भी मदद करने की बात कही है। जरुरतमंदों के बार में पता चलने पर वह राशन सामग्री पहुंचा रहा है। 

उन्होंने साईं मंदिर में भी लोगों के बीच भोजन वितरण किया है। लोगों के बीच वह कोरोना जागरुकता अभियान चला रही है। लोयला पब्लिक स्कूल में बच्चों को राशन उपलब्ध करा रही है।

निशि ने बच्चों को करोना से बचाव के लिए जागरुक किया है। बच्चों को केक व मास्क उपलब्ध कराया है। कोरोना काल में अलग-अलग इलाकों में जरुरमंदों के लिए सेवा कार्य जारी रखने की बात कही है।