Pathan Film: भागलपुर में पठान फिल्म का विरोध, बैनर पोस्टर को फाड़े गये, आग लगाई

बिहार के भागलपुर में पठान फिल्म के रिलीज होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। फिल्म में भगवा रंग को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने मंगलवार को दीपप्रभा सिनेमा हाल पहुंचकर प्रदर्शन किया। सिनेमा हाल में टंगे बैनर व पोस्टर फाड़ दिये।

Pathan Film: भागलपुर में पठान फिल्म का विरोध, बैनर पोस्टर को फाड़े गये, आग लगाई

Advertisement

पटना। बिहार के भागलपुर में पठान फिल्म के रिलीज होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। फिल्म में भगवा रंग को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने मंगलवार को दीपप्रभा सिनेमा हाल पहुंचकर प्रदर्शन किया। सिनेमा हाल में टंगे बैनर व पोस्टर फाड़ दिये।
हिंदू संस्कृति के अपमान का आरोप
युवकों ने सिनेमा हाल मैनेजमेंट को कहा कि इस फिल्म को भागलपुर में रिलीज न किया जाए। फिल्म का विरोध कर रहे कुश पांडेय ने बताया कि पठान फिल्म के एक गाने में भगवा रंग के साथ अश्लीलता का प्रयोग किया जाना हिंदू संस्कृति का अपमान है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पठान फिल्म के बैनर-पोस्टर फाड़ने वालों में कुश पांडेय के अलावा करण शर्मा, अभिजीत कश्यप, अनुज कुमार, सौरभ कुमार आदि युवा शामिल थे। युवाओं ने कहा कि पठान फिल्म को भागलपुर में नहीं चलने दिया जायेगा। इन युवकों ने शाम साढ़े पांच बजे के करीब दीपप्रभा सिनेमा हाल पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। जब तक पुलिस वहां पहुंचती, सभी युवक वहां से निकल चुके थे।
पठान को लेकर विवाद जारी
पठान फिल्मा एक इंडियन जासूस की कहानी है। इंडिया के प्रमुख स्टूडियो समूह यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म को लेकर हिंदू संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। सिनेमा मालिक को फिल्म न रिलीज करने की चेतावनी भी दे रहे हैं।