Dhanbad: एसएसपी ने गंभीर अपराधिक मामलों की समीक्षा की, दिये कई दिशा-निर्देश

एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसएसपी ने जिले में घटित गंभीर अपराध की समीक्षा की, जिसमें विगत वर्ष के कुल संज्ञेय अपराधों की तुलनात्मक समीक्षा सहित हत्या, डकैती, लूट, गृहभेदन, चोरी एवं दुष्कर्म जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिये।

Dhanbad: एसएसपी ने गंभीर अपराधिक मामलों की समीक्षा की, दिये कई दिशा-निर्देश
पुुलिस अफसरों के साथ एसएसपी की बैठक।

Advertisement

धनबाद। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसएसपी ने जिले में घटित गंभीर अपराध की समीक्षा की, जिसमें विगत वर्ष के कुल संज्ञेय अपराधों की तुलनात्मक समीक्षा सहित मर्डर, डकैती, लूट, गृहभेदन, चोरी एवं दुष्कर्म जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें:Jharkhand Paper Leak: झारखंड पेपर लीक मामले का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत छह अरेस्ट

बैठक के दौरान एसएसपी महोदय के द्वारा विगत वर्षों के दौरान धनबाद में हुए संवेदनशील अपराधों पर चर्चा की गई, जिसमें हाल के दिनों में घटित संवेदनशील काण्डों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के अलावा विभिन्न थानों में लंबित कांडों, धनबाद में सक्रिय संगठित आपराधिक गैंग और उसके सदस्यों की गतिविधियों पर चर्चा की गयी। मर्डर, लूट, डकैती और रंगदारी जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग व उससे जुड़े अपराधियों के विरुद्ध अभी तक की गई कार्रवाई की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गयी।

बैठक के दौरान थानों से दर्ज विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए एसएसपी ने तय समय सीमा के अंदर सभी कांडो का जल्द निष्पादन करने का निर्देश भी दिया। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए निर्देश दिया। पूरे जिले में समय और स्थान बदलकर सघन वाहन चेकिंग करते हुये छोटे-मोटे अपराधों पर भी लगाम लगाये जाने का सख्त निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी समेत कई पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी व विभिन्न मामलों से जुड़े अनुसन्धानकर्ता मौजूद रहे।