- टीवी पर अलग और डिजिटल मीडियम पर अलग आईपीएल दिखेगा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2023 से 2027 तक के मीडिया राइट्स के पैकेज ए और पैकेज बी के बिकने की पुष्टि हो गई है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस ब्रॉडकास्टर्स को आईपीएल के अगले पांच साल के मीडिया राइट्स मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Morning news diary-13 June : चीनी नागरिक अरेस्ट, महिला थानाध्यक्ष –कांस्टेबल मैरेज, एक्सीडेंट, देवघर डीसी, अन्य
रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी और डिजिटल राइट्स दो अलग-अलग ब्रॉडकास्टर्स ने खरीदे हैं।आईपीएल के इंडिया टीवी राइट्स जहां 23,575 करोड़ रुपये में बिके हैं, वहीं डिजिटल राइट्स 20,500 करोड़ रुपये में बिके हैं। इस तरह आईपीएल के एक मैच के लिए टीवी ब्रॉडकास्टर को 57.5 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। जबकि डिजिटल मीडिया राइट्स होल्डर को एक आईपीएल मैच के लिए 50 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। सोर्सेज के अनुसार Sony ने आईपीएल के 2023 से 2027 तक के टीवी राइट्स खरीदे हैं। जबकि आईपीएल के डिजिटल राइट्स के लिए jio ने सबसे बड़ी बोली लगाई है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई और आईपीएल की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
और भी पढ़ें
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के मीडिया राइट्स को इस बार चार कटेगरी में विभाजित किया गया था। इसमें पैकेज ए में भारतीय उपमहाद्वीप में टेलीविजन के राइट्स सभी मैचों के लिए शामिल थे, जबकि पैकेज बी में डिजिटल स्पेस राइट्स की डील सभी मैचों के लिए होनी थी। वहीं, पैकेज सी में चुनिंदा मैचों का विशेष प्रसारण अधिकार शामिल था, जबकि पैकेज डी में विदेशी अधिकार को शामिल किया गया था। बकेट सी में आईपीएल ओपनर, चार प्लेऑफ और 13 डबल हेडर मैच शामिल हैं।