झारखंड निकाय चुनाव 2026: रांची से रोशनी खलखो व मानगो में सुधा गुप्ता जीती, 44 निकायों के नतीजे घोषित

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में रांची से रोशनी खलखो और मानगो से सुधा गुप्ता की जीत, 48 में से 44 निकायों के परिणाम घोषित, जानें किसने कहां मारी बाजी।

झारखंड निकाय चुनाव 2026: रांची से रोशनी खलखो व मानगो में सुधा गुप्ता जीती, 44 निकायों के नतीजे घोषित
रोशनी खलखो के साथ संजय सेठ व सीपी सिंह।
  • धनबाद में संजीव सिंह दूसरे राउंड में लगभग 10 हजार वोटों से आगे

रांची (Threesocieties.com Desk)। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे शुक्रवार देर रात तक सामने आते रहे, जिसमें कई बड़े शहरों में नए चेहरे जीतकर उभरे हैं। सबसे चर्चित मुकाबला राजधानी में रहा, जहां रांची नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं धनबाद में मेयर कैंडिडेट एक्स एमएलए संजीव सिंह काउटिंग के दूसरे राउंड की समाप्ति पर 9944 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Gangs of Wasseypur धनबाद का डॉन प्रिंस खान कोआतंकवादी घोषित करेगी पुलिस

दूसरा राउंड के बाद धनबाद में मेयर कैंडिडेट को मिले वोट

1. अमित कुमार अग्रवाल - 1474
2. आकाश दुसाध - 988
3. इंदु देवी - 4096
4. उमेश पासवान - 815
5. कुसुम देवी - 936
6. चंद्र शेखर अग्रवाल - 18433
7. जावेद इकबाल - 1104
8. दिलीप कुमार - 744
9. दीनानाथ ठाकुर - 624
10. नवल किशोर पासवान - 697
11. मो परवेज खान - 793
12. प्रकाश कुमार - 4195
13. बिनोद कुमार सिंह - 735
14. भृगु नाथ भगत - 843
15. मुकेश कुमार पांडेय - 519
16. यौगेंद्र प्रधान - 313
17. रवि चौधरी - 1365
18. रवि बुंदेला - 986
19. राजकुमार कनौजिया - 393
20. राम विनय सिंह - 518
21. राहुल कुमार चौहान -1055
22. मो रुस्तम अंसारी - 790
23. लक्ष्मी देवी - 850
24. शमशेर आलम अंसारी - 10246
25. शांतनु कुमार चंद्रा - 1207
26. शिल्पी शर्मा - 439
27. संजीव कुमार - 15789
28. संजीव सिंह - 28377
29. के.सी. सिंहराज - 577

चास नगर निगम चुनाव में भोलू पासवान मेयर पद पर जीते

नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत *चास नगर निगम (वर्ग ‘ख’) के महापौर पद हेतु मतगणना कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पांच चक्रों में संपन्न* कराया गया। मतगणना परिणाम के अनुसार * भोलू पासवान को कुल 17,796 विधिमान्य मत* प्राप्त हुए, जो सभी अभ्यर्थियों में सर्वाधिक है। इस प्रकार उन्हें *चास नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित घोषित* किया गया।

*मतों का समेकित विवरण*

 • कुल विधिमान्य मत : 77,053
 • प्रतिक्षेपित मत : 5,258
 • कुल डाले गए मत : 82,311

*अभ्यर्थियों को प्राप्त कुल मत (पांचों चक्रों का योग)*

अभ्यर्थी का नाम            कुल मत

अनिल कुमार वर्मा            472

 अभय सिंह                     333

अमर कुमार चौरसिया      786

अरबिंद कुमार               432

अरविन्द कुमार राय      1038

अविनाश कुमार          14827

उमेश ठाकुर              2912

एहसानउल्लाह शाह     191

गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु      1203

गोपाल मुरारका              2887

जमील अख्तर           10320

जयवीर सिंह             645

जवाहर प्रसाद            338

निधि कुमारी              494

निमाई महतो           2329

परिन्दा सिंह           3239

पंकज कुमार राय      256

प्रदीप वर्मन            276

 फैजउद्दीन अंसारी 113

बिनोद कुमार          4868

भोलू पासवान       17796

रफीक अंसारी         611

राज किशोर गोप      1179

डा० राज कुमार       266

राज कुमार         5739

रीतु रानी सिंह      446

विकास पाण्डेय    958

विनोद मंडल     111

साधु शरण गोप  542

सावित्री देवी    1013

मोहम्मद सुल्तान 433

रांची में भाजपा समर्थित मेयर कैंडिडेट रोशनी खलखो को कुल 1,57,679 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 1,47,301 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के साथ राजधानी की सियासत में भाजपा समर्थित खेमे को बड़ी मजबूती मिली है।

मानगो में एक्स मिनिस्टर बन्ना गुप्ता की वाइफ सुधा गुप्ता की जीत

वहीं मानगो नगर निगम में कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता ने जीत दर्ज की। इसके अलावा कई निकायों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया, जो राज्य की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने का संकेत है।

45 निकायों के नतीजे घोषित

राज्य के कुल 48 निकायों में से 45 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि शेष 3 के नतीजे आने बाकी हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी और देर रात तक जारी रही। इन चुनावों में नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान हुआ था। करीब 8 साल बाद हुए इस चुनाव ने राज्य की शहरी राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

1309 टेबल पर गिनती, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में 1309 टेबलों पर मतगणना कराई गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

जानें कहां कौन जीता (प्रमुख परिणाम)
नगर निगम

रांची: रोशनी खलखो (भाजपा समर्थित)

चास: भोलू पासवान (निर्दलीय)

मानगो: सुधा गुप्ता (कांग्रेस समर्थित)

गिरिडीह: प्रमिला मेहरा (झामुमो समर्थित)

हजारीबाग: अरविंद राणा (निर्दलीय)

देवघर: रवि राउत (झामुमो समर्थित)

आदित्यपुर: संजय सरदार (भाजपा समर्थित)

नगर परिषद

जुगसलाई: नौशीन खान (झामुमो समर्थित)

कपाली: परवेज आलम (निर्दलीय)

विश्रामपुर: गीता देवी

चतरा: अताउर रहमान

गढ़वा: आशीष कुमार सोनी

चाईबासा: नितिन प्रकाश

चक्रधरपुर: सन्नी उरांव (जेएमएम समर्थित)

मिहिजाम: जयश्री देवी (भाजपा समर्थित)

चिरकुंडा: सुनीता देवी (भाजपा बागी)

दुमका: अभिषेक चौरसिया

साहेबगंज: रामनाथ पासवान

पाकुड़: शबरी पाल (भाजपा बागी)

गोड्डा: सुशील रमानी (निर्दलीय)

लोहरदगा: अनिल उरांव (भाजपा समर्थित)

गुमला: शकुंतला उरांव (भाजपा समर्थित)

रामगढ़: कुसुम लता (कांग्रेस समर्थित)

फुसरो: निर्मला देवी (कांग्रेस समर्थित)

नगर पंचायत

बड़कीसरैया: शोभा देवी

राजमहल: केताबुद्दीन शेख / भावना गुप्ता

बासुकीनाथ: वीणा देवी

कोडरमा: साजिद हुसैन लल्लू

हुसैनाबाद: अजय भारती (बसपा समर्थित)

हरिहरगंज: कुमारी शीला चौधरी

महागामा: प्रबोध सोरेन

छतरपुर: अरविंद गुप्ता

खूंटी: रानी टूटी (भाजपा समर्थित)

बरहरवा: अर्पिता दास

बुंडू: जितेंद्र उरांव (जेएमएम समर्थित)

धनवार: विनय कुमार संथालिया (माले समर्थित)

डोमचांच: उमेश वर्मा (भाजपा समर्थित)

लातेहार: महेश सिंह

चाकुलिया: सोमवारी सोरेन (झामुमो समर्थित)

जामताड़ा: आशा गुप्ता (भाजपा समर्थित)

सरायकेला: मनोज कुमार चौधरी (जेएमएम समर्थित)

बंशीधर :  साधना देवी

मझिआंव :सुमित्रा देवी