SAIL CMO में बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक! 23 अधिकारियों का ट्रांसफर, कोलकाता से लेकर बोकारो तक बदले अफसर

SAIL CMO में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कोलकाता मुख्यालय के 14 अफसरों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। कंपनी बेहतर प्रदर्शन और व्यापार विस्तार के लिए नई टीम तैयार कर रही है।

SAIL CMO में बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक! 23 अधिकारियों का ट्रांसफर, कोलकाता से लेकर बोकारो तक बदले अफसर
CMD बदलते ही SAIL में बड़ा एक्शन।

बोकारो(Threesocieties.com Desk): स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया और तेज हो गई है। कंपनी के केंद्रीय विपणन संगठन (CMO) में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए कुल 23 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस कदम को कंपनी की नई रणनीति और आगामी वित्तीय लक्ष्यों से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'Iraj’s Father' टी-शर्ट में दिखे तेजस्वी, पोते के बर्थडे पर झूमे लालू; रोहिणी की गैरमौजूदगी बनी चर्चा

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में CMO कोलकाता मुख्यालय के 14 अधिकारियों को अन्य इकाइयों में भेजा गया है। कंपनी प्रबंधन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोलकाता मुख्यालय से स्थानांतरित अधिकारियों को 30 मई 2026 तक तथा अन्य इकाइयों से ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को 8 जून 2026 तक नई जगह योगदान देना होगा।

लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों पर कार्रवाई

तबादले की सूची में प्रबंधक से लेकर महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इनमें कई ऐसे अधिकारी हैं जो वर्षों से एक ही स्थान और विभाग में कार्यरत थे। कोलकाता CMO से वरिष्ठ प्रबंधक आरके यादव और टीपी समीर कुमार को बोकारो भेजा गया है, जबकि सारंग भारती को चंडीगढ़, यूके अखिल को चेन्नई, एन सत्यनारायण को हैदराबाद और केएस विनय को कोयंबटूर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सिद्धांत सिंह को भिलाई, चिन्मय बंसल को लुधियाना, कुंदन कुमार सिंह को नई दिल्ली, विशाल सक्सेना को फरीदाबाद, रितु राज को नागपुर और अतुल सिद्धार्थ को दुर्गापुर भेजा गया है।

नई टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन की तैयारी

SAIL के नए CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम तैयार करने में जुटे हैं। CMO में एक साथ इतने बड़े स्तर पर बदलाव यह संकेत दे रहा है कि कंपनी सिर्फ वर्तमान प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है, बल्कि बाजार हिस्सेदारी और मुनाफे को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। जानकारों का मानना है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिले बेहतर परिणामों के बाद प्रबंधन अब कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी वजह से पुराने ढांचे में बदलाव कर नई कार्यशैली और नई जिम्मेदारियों पर जोर दिया जा रहा है।

अब विभिन्न प्लांटों में भी होगा बड़ा बदलाव

सूत्रों के अनुसार CMO के बाद अब कंपनी की नजर विभिन्न इस्पात संयंत्रों में लंबे समय से एक ही विभाग में जमे अधिकारियों पर है। ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है जो करियर की शुरुआत से लेकर उच्च पदों तक एक ही विभाग या इकाई में बने हुए हैं।30 जून 2026 को कंपनी में सहायक प्रबंधक से लेकर उप महाप्रबंधक स्तर तक पदोन्नति आदेश जारी होने की संभावना है। ऐसे में पदोन्नति के साथ-साथ बड़े पैमाने पर तबादले भी देखने को मिल सकते हैं।

SAIL प्रोडक्ट की कीमतों में भी बढ़ोतरी

संगठनात्मक फेरबदल के साथ कंपनी ने अपने कई प्रमुख उत्पादों की कीमतों में भी वृद्धि की है। एचआर कॉयल की कीमत 44 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये प्रति टन कर दी गई है। वहीं सीआर कॉयल की कीमत 50 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये प्रति टन की गई है। इसके अलावा SAIL निर्मित छड़ (रॉड) की कीमत में भी बढ़ोतरी करते हुए 52 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये प्रति टन कर दिया गया है।

कंपनी का मानना है कि खुले बाजार में स्टील उत्पादों की मांग बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। अब नई CMO टीम को बाजार में सप्लाई और डिमांड के बीच संतुलन बनाते हुए बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी दी गई है।