धनबाद। टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, धनबाद के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ साझेदारी में, इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फ़ॉर ब्लू स्काइज मनाया। इस वर्ष के आयोजन का विषय ” टूगेदर फ़ॉर क्लीन एयर” था।कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर संजय राजोरिया ने चीफ गेस्ट के रूप में कालीमेला, जामाडोबा में कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग (सीएएक्यूएमएस) का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें:Bihar : भव्य बनेगी सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली, पुनौराधाम कायाकल्प के लिए 72 करोड़ रुपये की मंजूरी
कार्यक्रम में मयंक शेखर, चीफ सिजुआ ग्रुप, राज अंकुर, हेड प्लानिंग, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड एडमिनिस्ट्रेशन, पंकज कुमार दास, हेड एचआरबीपी, अशोक कुमार राय, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, जामाडोबा कोलियरी सहित यूनियन के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हाल ही में स्थापित सीएएक्यूएमएस वर्तमान में प्रदर्शन निगरानी चरण में है। यह PM10, PM2.5, NOx, SOx और CO जैसे प्रमुख मापदंडों को देखकर परिवेशी वायु की गुणवत्ता की निगरानी करेगा। विश्लेषक झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्वर से जुड़ा होगा। दिन में लगातार 24 घंटे, सप्ताह के सातो दिन डेटा भेजेगा। इससे संगठन वायु गुणवत्ता की निगरानी करने, उत्सर्जन के स्रोत का निर्धारण करने और फ्यूजिटिव धूल उत्सर्जन को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने में सक्षम होगा। यह कदम औद्योगिक क्षेत्र के आसपास रहने वाले समुदाय के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उठायी गई है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
वायु गुणवत्ता में सुधार और वायु प्रदूषण को कम करने में सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिवर्ष सात सितंबर को इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फ़ॉर ब्लू स्काइज मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य, उत्पादकता, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए स्वच्छ हवा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह वायु गुणवत्ता और अन्य पर्यावरणीय और विकासात्मक चुनौतियों के बीच परस्पर संबंध को भी प्रदर्शित करता है।