Advertisement

नई दिल्ली। दिल्ली से इंडिगो की फ्लैट से पटना जाने वाले पैसेंजर को उदयपुर पहुंचा दिया गया। मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच के आदेश दे दिये हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:अडानी ग्रुप को बैंकों ने रूल्स के अनुसार दिया लोन, RBI ने कहा- बैंकिंग व्यवस्था दुरुस्त

गलती से उदयपुर की फ्लाइट में सवार हो गया पैसेंजर
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह घटना विगत 30 जनवरी की है। जब एक पैसेंजर, जिसे दिल्ली से पटना के लिए इंडिगो की फ्लाइट लेनी थी, लेकिन उसे उदयपुर पहुंचा दिया गया। डीजीसीए के एक सीनीर अफसर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पैसेंजर की पहचान अफसर हुसैन के रूप में की गई है। अफसर ने इंडिगो की उड़ान 6E-214 से पटना के लिए टिकट बुक कराया था। निर्धारित उड़ान में सवार होने के लिए 30 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। लेकिन वह गलती से इंडिगो की उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-319 में सवार हो गया।

पैसेंजर को उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद हुआअपनी गलती का एहसास 

बताया जा रहा है कि पैसेंजर के उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद उसने उदयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद अफसरों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने एयरलाइन को मामले से अवगत कराया। तत्काल कार्रवाई करते हुए इंडिगो पैसेंजर को उसी दिन वापस दिल्ली और फिर 31 जनवरी को पटना ले गई। एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर बताया है कि उन्हें दिल्ली-उदयपुर उड़ान में एक पैसेंजर के साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी है। बयान में कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो इस संबंध में अफसरों से बात कर रहे हैं। पैसेंजर को हुई असुविधा के लिए खेद है। पिछले 20 दिनों में इंडिगो के विमान में इस तरह की यह दूसरी घटना है।