- धर्मपाल सिंह को UP व कर्मवीर को झारखंड में संगठन महामंत्री की जिम्मेवारी
- बंसल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना स्टेट बीजेपी का प्रभारी बनाया गया
नई दिल्ली। बीजेपी ने सुनील बंसल को यूपी के संगठन महामंत्री से प्रमोट करके राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में पश्चिम बंगाल,ओडिशा और तेलंगाना के प्रभारी होंगे। बीजेपी ने झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया है। यूपी के सह संगठन महामंत्री मेरठ निवासी कर्मवीर सिंह को झारखंड का संगठन महामंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत,सभी FIR को दिल्ली ट्रांसफर करने का दिया निर्देश
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
BJP national president JP Nadda appointed Dharampal Singh as General Secretary (Organisation) of the party in UP while Karmveer Singh appointed as General Secretary (Organisation) of the party in Jharkhand pic.twitter.com/6sGRLuLYJA
— ANI (@ANI) August 10, 2022
पिछले साढ़े आठ सालों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को चार बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील बंसल जिम्मेदारी चाह रहे थे। पिछले मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार बीजेपीकी शानदार जीत के बाद से ही सुनील बंसल खुद के लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे में अवगत भी करा दिया था। बंसल को 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले वर्तमान सेंट्रल होम मिनिस्टर और तत्कालीन महासचिव अमित शाह की सहायता के लिए यूपी इकाई में लाया गया था। उस आम चुनाव में यूपी की 80 में से 71 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत के बाद सुनील बंसल पहली बार चर्चा में आये थे। उनकी छवि पार्टी में रणनीतिकार के दौर पर बनी थी।
एबीवीपी के प्रचारक से बीजेपी की राजनीति में आये बंसल कैलाश विजयवर्गीय की जगह पश्चिम बंगाल का दायित्व संभालेंगे। बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जैसी सफलता की उम्मीद थी वैसी सफलता नहीं मिली। इसके बाद से ही कई नेता तृणमूल का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में पार्टी ने बंसल जैसे आजमाए हुए योद्धा पर दांव खेलकर उन्हें मुश्किल मोर्चे पर लगाया है। अगले साल तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी वहां हैदराबाद नगर निगम चुनाव और उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद से उत्साहित है।
इससे पहले सुनील बंसल आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी के प्रचारक थे। शाह के करीबी माने जाने वाले बंसल ने 2014 में राज्य की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 71 सीटों पर और 2017 में विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और खुद को साबित किया। इसके बाद भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी व आरएलडी के महागठबंधन को हराकर जीत हासिल की। इसने 2022 के विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य में भी सत्ता बरकरार रखी। इस बीच पार्टी ने राज्य में राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों में भी जीत हासिल की।