पटना। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की परीक्षा पेपर लीक के विरोध में में बुधवार को राजधानी पटना में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। सभी पाली की परीक्षा रद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें:Morning News Diary-4 January : आग, बेल, ED, अमन गैंग, JPSC नियमावली, श्यामल चक्रवर्ती,अन्य
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
#WATCH | Patna: Bihar Police lathi-charge Bihar Staff Selection Commission (BSSC) aspirants who were protesting against the state govt over paper leak pic.twitter.com/25TuAlX9zo
— ANI (@ANI) January 4, 2023
पुलिस की कार्रवाई के बाद से माहौल तनावपूर्ण है। पटना के विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी एमएस खान ने बताया कि छात्रों ने हिंसा और तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इसे नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। कुछ को अरेस्ट किया गया है। इनके खिलाफ FIR दर्ज की जायेगी। BSSC अभ्यर्थियों ने बुधवार को पटना में महाआंदोलन का आगाज किया। अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज गेट से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च सुबह 11.15 बजे से शुरू हुआ। पटना कॉलेज गेट से डाकबंगला चौराहा तक अभ्यर्थियों का पैदल मार्च निकालना था। इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने लाठियां मार-मार कर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया।
23 दिसबंर को आयोजित बीएसएससी परीक्षा के पहले शिफ्ट का पेपर आउट होने के बाद से छात्र लगातार सभी पाली की परीक्षा रद किए जाने की मांग कर रहे हैं। 23 दिसंबर को प्रथम पाली में आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक होने का मामना सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने मोतिहारी के शांति निकेतन जुबली स्कूल में परीक्षा दे रहे सुपौल के परीक्षार्थी अजय, उसके भाई विजय, पटना से सॉल्वर गैंग के सदस्य, बांका जिले के सूईया थाना क्षेत्र में पदस्थापित वनरक्षी (सिपाही) सहित कई लोगों को अरेस्ट किया है।
प्रथम पाली की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से ही छात्र लगातार तीनों पाली की परीक्षा रद करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने तीनों शिफ्ट की परीक्षाओं में धांधली होने का दावा भी किया है। लगभग नौ लाख उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि परीक्षा रद कर तुरंत परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए ताकि सभी को दूसरा चांस मिल सके।