Bihar: पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में डकैती, दो करोड़ की गोल्ड ज्वेलरी और डायमंड लेकर क्रिमिनल भागे
Bihar: पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में डकैती, दो करोड़ की गोल्ड ज्वेलरी और डायमंड लेकर क्रिमिनल भागे
बिहार के पूर्णिया टाउन में लाइन बाजार रेणु उद्यान के पास स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती हुई है। बाईक से आये आधा दर्जन क्रिमिनलों ने शो रुम से लगभग दो करोड़ रुपये की गोल्ड ज्वेलरी व डायमंड लूटकर भाग निकले। घटना की सूनता पाकर डीआईजी, एसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच छानबीन की है।
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया टाउन में लाइन बाजार रेणु उद्यान के पास स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती हुई है। बाईक से आये आधा दर्जन क्रिमिनलों ने शो रुम से लगभग दो करोड़ रुपये की गोल्ड ज्वेलरी व डायमंड लूटकर भाग निकले। घटना की सूनता पाकर डीआईजी, एसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच छानबीन की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागने के क्रम में बाइक सवार एक क्रिमिनल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में क्रिमिनल वहां से भाग गया। भागने के क्रम में उसका पिस्टल सड़क पर गिर गया जिसे एक टोटो ड्राइवर ने उठा लिया और वह भी भाग गया।इस लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में साफ दिखता है कि ये क्रिमिनल शोरूम के स्टाफ को आर्म्स का भय दिखाकर किनारे खड़े करवाते हैं। ज्वेलरी लूटपाट के बाद ये बाहर भाग जाते हैं। एक क्रिमिनल के हाथ में थैला दिखता है जिसमें लूट का सामान भरकर ये फरार हुए हैं। डीआईजी ने बताया कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट आदि के नमूने एकत्र किया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों से भी सहयोग लिया जा रहा है। एसटीएफ की एक टीम भी मामले की जांच में लगी हुई है। डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने पूरे शहर में गहन जांच शुरू कर दी है। क्रिमिनलोंकी गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच और पूछताछ के अनुसार लगभग दो करोड़ के आभूषणों की लूट हुई है। हालांकि यह रकम घट-बढ़ भी सकती है।
क्रिमिनलों को पकड़वाने पर तीन लाख रुपये का इनाम पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास इस वारदात से संबंधित कोई जानकारी है तो वह पुलिस से संपर्क करें। डीआईजी ने कहा कि लूट में शामिल क्रिमिनलों के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी। साथ ही मुख्यालय स्तर से सूचना देने वालों को तीन लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। पूर्णिया एमपी पप्पू यादव ने कहा है कि पूर्णिया पुलिस नकारा और अपराधियों की संरक्षक बन गई है। यह पूर्णिया में अमन-चैन कायम करने में बिल्कुल अयोग्य है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। पप्पू यादव ने पूर्णिया पुलिस को अक्षम बताया है। उन्होंने कहा कि अगर अनुमति मिले तो 24 घंटे के अंदर सभी अपराधियों को पूर्णिया कटिहार से बाहर कर दिया जायेगा। पुलिस पर उतारा गुस्सा पप्पू यादव ने अपने आधिकारिक हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्णिया में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम लूट लिया जाता है, जिला पुलिस मौज-मस्ती कर रही है। वह सिर्फ जाति समुदाय के आधार पर निर्दोष लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को फंसाती है। अपराधियों के सामने नतमस्तक रहती है। भवानीपुर व्यवसायी हत्याकांड के असली अपराधी आज तक नहीं पकड़े गये हैं।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।