- हीरानंदानी जैसे PA ने लोकसभा के नियम नहीं बताए क्या?
नई दिल्ली। बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे ने तृणमुल कांग्रेस की एमपी महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर हमला बोला है। दुबे ने लोकसभा के नियमों का बताते हुए कहा कि आपको ये समझना होगा कि सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब तब तक गोपनीय रहने चाहिए, जब तक कि सदन में वास्तव में सवाल का जवाब नहीं दिया जाता।
यह भी पढ़ें:राजशरण शाही नेशनल प्रसिडेंट व याज्ञवल्क्य शुक्ला चुने गये ABVP के महामंत्री
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
यह है लोकसभा का आदेश,जो साफ़ कहता है कि गोपनीयता का मतलब सूचना केवल और केवल सांसद तक सीमित रहे।क्योंकि सांसद जब प्रश्न पूछते हैं तो संसद शुरू होने के एक घंटा पहले उत्तर सांसद को मिलता है,इससे शेयर मार्केट,कम्पनी की स्थिति में उतार चढ़ाव,देश की सुरक्षा में सेंध,दूसरे देशों के साथ… pic.twitter.com/1rsUkG0BMt
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 23, 2023
आर्थिक, सुरक्षा से किया गया खिलवाड़
निशिकांत ने कहा कि सांसद जब प्रश्न पूछते हैं तो संसद शुरू होने के एक घंटा पहले उत्तर सांसद को मिलता है। इससे शेयर मार्केट, कम्पनी की स्थिति में उतार चढ़ाव, देश की सुरक्षा में सेंध, दूसरे देशों के साथ अपने संबंधों पर समय से पहले जानकारी मिल जाने पर आर्थिक, सुरक्षा से खिलवाड़ हो सकता है।
हीरानंदानी जैसे PA ने नियम नहीं बताए क्या?
बीजेपी एमपी ने कहा कि आरोपी भ्रष्टाचारी सांसद को शायद हीरानंदानी जैसे PA ने यह पढ़कर नहीं बताया कि क्या नियम हैं। इसी के साथ दुबे ने चोरी और सीनाजोरी के मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए महुआ पर तंज कसा।
संसद मंदिर है,लोकतंत्र की रक्षा का केंद्र जब कुछ पैसे के लिए ज़मीर बेचने वाले कुछ भ्रष्टाचारीयों सांसद का केंद्र बन जाता है तो विदेशी ताक़त उनको कुछ मीडिया PR से सही ठहराते हैं ।वास्तविकता यह है कि सांसद व उनके एकमात्र सहयोगी जो संसद के पैसे से ही अपना वेतन पाते हैं,इसका उपयोग कर… pic.twitter.com/6HS4IvrsfC
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 23, 2023
यह है मामला
टीएमसी एमपी महुआ मोइत्रा पर कारोबारी हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा है। लोकसभा चुनाव समिति ने इस मामले की जांच के बाद लोकसभा स्पीकर से महुआ को निष्कासित करने की सिफारिश की है।महुआ पर हीरानंदानी से महंगे उपहार लेकर व्यापारी गौतम अदाणी के खिलाफ सवाल पूछने का आरोप है, जिसके लिए महुआ ने लोकसभा के प्रश्न पोर्टल का एक्सेस हीरानंदानी को दिया था।