होम /
धनबाद / धनबाद: डीडीसी ने पहला कदम स्कूल में विशेष बच्चों के प्रशिक्षण हेतु सिलाई मशीन का उद्घाटन किया
धनबाद: डीडीसी ने पहला कदम स्कूल में विशेष बच्चों के प्रशिक्षण हेतु सिलाई मशीन का उद्घाटन किया
पहला कदम स्कूल में सोमवार को डीडीसी दशरथ चंद्र दास ने विशेष बच्चों के प्रशिक्षण हेतु सिलाई मशीन का उद्घाटन किया। यह सिलाई मशीन पहला कदम को कोलकाता के IAC इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदान की गयी है
धनबाद। पहला कदम स्कूल में सोमवार को डीडीसी दशरथ चंद्र दास ने विशेष बच्चों के प्रशिक्षण हेतु सिलाई मशीन का उद्घाटन किया। यह सिलाई मशीन पहला कदम को कोलकाता के IAC इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदान की गयी है। धनबाद के जितने भी दिव्यांगजन जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और अगर वो सिलाई का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक है चाहे वह इस स्कूल का छात्र न भी हो स्कूल में निशुल्क प्रशिक्षण हेतु संपर्क कर सकते है।
सिलाई मशीन के उद्घाटन करने के उपरांत DDC ने पहला कदम के इस अतुलनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं जिन घरों में ऐसे बच्चें जन्म लेते है उनके माता -पिता को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। वो ऐसे बच्चों को शिक्षण प्रशिक्षण दे कर आम बच्चों की तरह इन बच्चों का भी जीवन को संवार सकते है। पहला कदम इस क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रहा है। यहां के सारे कार्यकर्ता तारीफ के पत्र है। इस मौके पे पहला कदम की संचालिका अनीता अग्रवाल ने DDC को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। www.pahelakadam.in
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।