मुंबई। एंटीलिया प्रकरण व मनसुख हिरेन मर्डर केस की नेशनल इन्वेस्ट्रीगेशन एजेंसी (एनआईए) की जांच आगे बढ़ने के साथ कई नई-नई जानकारियां सामने आ रही है। एनआईए सोर्सेज का कहना है कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली स्कार्पियो रखने के बाद सचिन वाझे दो लोगों की मर्डर करने की तैयारी में था। ताकि विस्फोटक रखने का सारा दोष उनपर मढ़ सके।
एनआइए को वाझे के घर से एक पासपोर्ट मिलने के बाद अब 'एनकाउंटर एंगल' की जांच की जा रही है। इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट में एनआईए सोर्सेज के हवाले से कहा है कि सचिन वाझे पासपोर्ट होल्डर और एक अन्य व्यक्ति को खत्म करना चाहता था। इसके बाद जिलेटिन वाली कार को एंटीलिया के बाहर रखने का दोषी उन्हें बताने वाला था। विस्फोटक वाली कार एंटीलिया के बाहर खड़ी करने और इसके मालिक मनसुख हिरेन की मर्डर के मामले में मुंबई पुलिस का सस्पेंड एपीआइ सचिन वाझे अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में है। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को विस्फोटक लदी स्कार्पियो खड़ी मिली थी।
सोर्सेज के अनुसार वाझे का असली प्लान यह था कि एंटीलिया के बाहर बम प्लांट करने के बाद दो लोगों (एनआईए ने पहचान नहीं बताई है) की गोली मारकर मर्डर की जाती। सचिन वाझे केस को सॉल्व करने का दावा करता। सचिन वाझे के घर पर 17 मार्च को रेड के दौरान यह पासपोर्ट मिला था। कहा जा रहा है कि औरंगाबाद से चोरी हुई मारुति इको कार में को दो लोग चलाकर एंटीलिया के बाहर खड़ी करते। इसमें आईईडी फिट होता। एनआईए ने इस गाड़ी का नंबर प्लेट मीठी नदी से बरामद किया है। लेकिन सचिन वाझे 'प्लान ए' को अंजाम नहीं दे सका तो उसने 'प्लान B' का इस्तेमाल किया। मनसुख हिरेन की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया गया।