Advertisement
  • प्रयागराज-वाराणसी हाइवे के मिर्जामुराद में कार दुर्घटनाग्रस्त 
  • आर्मी अफसर,बेटी और भाई की मौके पर ही मौत
  • वाइफ और भाभी की हालत गंभीर

धनबाद। प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हुए रोड एक्सीडेंट में धनबाद जिले के सरायढेला पुलिस स्टेशन एरिया के खरनागढ़ा निवासी आर्मी अफसर शिवजी सिंह (46 वर्ष) और उनकी बेटी व भाई की मौत हो गयी। आर्मी अफसर की वाइफ और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:National Voters Day 2025: झारखंड के गवर्नर ने बेहतर कार्य करनेवाले अफसरों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
गंभीर रुप से जख्मी दोनों महिलाओं को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस की ओर से पीड़ित परिजनों को हादसे की सूचना दी गयी। आ्र्मी अफसर का परिवार महाकुंभ में स्नान कर वापस धनबाद लौट रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गयी
कार अनकंट्रल होकर डंपर से टकरायी
आर्मी अफसर शिवजी सिंह अपनी वाइफ नीरा देवी (42 वर्ष), बेटी सोनम कुमारी (17 वर्ष), भाई राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह (44 वर्ष) और उनकी वााइफ अलका देवी (39 वर्ष) के साथ प्रयागराज के महाकुंभ मेले में गये। सभी लोग 24 जनवरी को महाकुंभ में स्नान आदि के बाद शुक्रवार को सभी अपनी कार से धनबाद के लिए निकले थे। इसी दौरान प्रयागराज-वाराणसी हाइवे के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े डंपर से जा टकरायी।
इस घटना में शिवजी सिंह, उनकी बेटी सोनम सिंह और भाई राजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। उनकी वाइफ नीरा देवी व भाभी अलका देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। मिर्जामुराद पुलिस ने घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए लोकल हॉस्पिटल में एडमिट कराया। घटना की सूचना धनबाद स्थित उनके परिवारवालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो हुए। सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कार के परखच्चे उड़े
आर्मी अफसर शिवजी सिंह कार चला रहे थे। उनके भाई राजीव सिंह पास वाली सीट पर बैठे थे। वाइफ नीरा देवी, बेटी सोनम कुमारी और भाई की पत्नी अलका देवी पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। कार काफी तेज रफ्तार से डंपर में जाकर टकरा गयी। इस वजह से आगे सीट पर बैठे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं सोनम की कुछ देर तक सांसें चल रही थीं। हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये।
जूनियर कमांडेंट ऑफिसर के पद पर थे शिवजी सिंह
आर्मी अफसर शिवजी सिंह लेह लद्दाख में जूनियर कमांडेंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनके पिता शिवदयाल सिंह रिटायर्ड होमगार्ड जवान हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही शिवजी छुट्टी पर धनबाद आये थे। छुट्टी खत्म होने पर आर्मी अफसर शिवजी सिंह चार दिन पूर्व लेह लद्दाख के लिए निकल गये थे। दिल्ली से उनकी फ्लाइट थी. अचानक फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह धनबाद लौट आये थे। धनबाद आने के बाद परिवार के सदस्यों ने महाकुंभ स्नान के लिए उसी दिन कार से निकल गये।
पंजाब से बीटेक कर रहा है बेटा
परिजनों ने बताया कि आर्मी अफसर शिवजी सिंह को एक बेटा और एक बेटी है। बेटी साथ में ही रहती थी, वहीं बेटा पंजाब के एक कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई करता है। कुंभ स्नान करने के लिए बेटा भी साथ जाने वाला था। कॉलेज में छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह धनबाद नहीं आ पाया था।