Advertisement
  • एमएलए का टिकट और एक लाख रुपये की मांग

पटना। बिहार के एक्स सीएम आरजेडी सुप्रीमो सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर राय के शनिवार को दीघा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक्स डिप्टी सीएम व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व उनके बड़े भाई एमएलए तेज प्रताप यादव भी दीघा घाट पहुंचे थे। वहां डोमराज ने तेजस्वी से कहा कि उनके चाचा को आग तभी देंगे, जब उसे दानापुर विधानसभा सीट से अगले चुनाव में टिकट का आश्वासन और एक लाख रुपये देंगे। 
डोमराज विनोद कुमार जब टिकट मांग रहे थे, उस समय दानापुर के एमएलए रीतलाल यादव भी मौजूद थे। आरजेडी नेताओं ने डोमाराज को खुश होने भर दक्षिणा देने की बात कहकर संस्कार की प्रक्रिया बढ़ाने का आग्रह किया। खूब मान-मनौव्वल डोमराजा मानें।डोमराज ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय जजमान की संपन्नता देखकर मांगने का रिवाज है। जब दरबार में एक्स सीएम लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव आए हुए हैं तो उनसे उनकी हैसियत के अनुसार ही दक्षिणा मांगा गया। दक्षिणा में क्या मिला यह नहीं बताया। उन्होंने कहा कि जजमान जो भी देते हैं वह पूर्ण होता है।

ADVERTISEMENT

अब सत्ता में नहीं मिल रही भागीदारी

डोमराजा अमर का कहना है कि सतयुग और द्वापर में उनका भी राज्य था। वर्तमान की सत्ता व्यवस्था में उन लोगों की भागीदारी बहुत ही कम है। उन्होंने टिकट की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि समाज के भला के लिए उनकी बिरादरी की सत्ता में भागीदारी बढ़नी चाहिए। शिक्षा के अभाव में ज्यादातर लोगों की जिंदगी घाट से शुरू होती है, और यहीं खत्म भी हो जाती है।

नागेंद्र राय ने दी मुखाग्नि

महावीर राय को मुखाग्नि बड़े पुत्र नागेंद्र राय ने दी। दीघा घाट पर श्रद्धांजलि देने के राम विशुन सिंह, एक्स एमएलए विजय प्रकाश, शक्ति सिंह यादव, अनवर आलम, चंद्रेश्वर प्रसाद सहित दर्जनों वरीय नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 80 वर्षीय महावीर राय को हार्ट अटैक आने पर गुरुवार की दोपहर आइजीआइएमएस में एडमिट कराया गया था। जहां उनकी शाम में मौत हो गई। वे कई वर्षों से हृदय रोग और प्रोस्टेट कैंसर से पीडि़त थे। कुछ माह पहले उनकी किडनी भी फेल हो गई थी। विगत कुछ माह में उन्हें दो बार आइजीआइएमएस में एडमिट कराया गया था।