Advertisement
  • 'आई लव यू बाबू, मुझे झूठे केस...'

धनबाद। नाबालिग को भागने, दुष्कर्म करने और लड़की को गर्भवती करने के मामले में जितेंद्र रवानी नामक युवक ने सुसाइड का प्रयास किया है। आनन-फानन में पुलिस जीतेंद्र को एसएनएमएमसीएच में एडमिट कराया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की याचिका खारिज

22 साल की सजा काट रहे जीतेंद्र ने सुसाइड की कोशिश करने पहले कैदी ने अपने हाथ की हथेली पर आई लव यू बाबू और एक संदेश भी लिखा। घटना के बाद जेल प्रशासन ने जितेंद्र को तत्काल एसएनएमएमसीएच में एडमिट कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिजन भी पहुंचे हुए हैं।
यह है मामला 
जितेंद्र मूल रूप से गोधर रवानी बस्ती का रहने वाला है। दो वर्ष पूर्व वह एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले को लेकर लड़की के परिजनों ने जितेंद्र के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराया था। पुलिस ने काफी दिनों बाद दोनों का बरामद किया। उस समय लड़की चार माह की गर्भवती थी। इसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया। पूरे मामले की सुनवाई होने के बाद युवक को कोर्ट ने सजा सुनाई। जितेंद्र एक वर्ष से जेल में है।
जितेंद्र के परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात उन्हें जेल से फोन आया कि उनका बेटा हॉस्पिटल में एडमिट है। जब परिजन पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसने जेल के अंदर सुसाइड का प्रयास किया। सुसाइड की कोशिश करने से पहले जीतेंद्र अपनी हथेली पर पेन से कुछ लिखा है, जिसमे इस घटना के लिए लड़की को दोषी ठहराया है।