- चाय-पकौड़ी दुकानदार ने की रेकी
- जामताड़ा से मंगाये आर्म्स
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद की पूर्वी टुंडी पुलिस स्टेशन की पुलिस ने दुम्मा गांव निवासी व वनवासी कल्याण केंद्र के जिला संपर्क प्रमुख शंकर प्रसाद डे मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने चार क्रिमिनलों को अरेस्ट कर रविवार को ज्यूडिशियल कस्टडी में धनबाद जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:Jamtara cyber crime: जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, करोड़पति प्रदुम और भीम मंडल समेत 11 साइबर क्रिमिनलों को अरेस्ट कर भेजा जेल
पूर्वी टुंडी थानेदार कृष्ण कुमार ने बताया कि मर्डर केस में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। अभी सभी नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी रेड की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल जामताड़ा के देवलीबाड़ी के पंकज दास ने आर्म्स उपलब्ध कराये थे। पूर्वी टुंडी के सुंदरपहाड़ी के रहने वाले गोविंद महतो ने गोली उपलब्ध कराई थी। वहीं, हाथसरा के रमेश सिंह और सोहनाद के संतोष कुम्हार ने उनकी रेकी की थी।इन चारों को रविवार को जेल भेज दिया गया। एफआइआर में उक्त चारों का नाम नहीं है। हलांकि, संदिग्ध लोगों से पूछताछ के दौरान मर्डरके एक-एक राज का खुलासा होता गया।
मास्टरमाइंड की भी हुई पहचान
थानेदार ने बताया कि मर्डर को अंजाम देने में रेकी करने वाले और कई लोग शामिल हैं। मास्टर माइंड का भी पता चल गया है। जल्द ही उन सभी को पकड़कर जेल भेजा जायेगा। रेकी करने वालों में एक व्यक्ति रमेश सिंह हाथसरा का है। उस पर उन्हें जरा भी शक नहीं था। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान उसके बारे में पता चला। घटनास्थल से महज दो सौ मीटर की ही दूरी पर उसकी चाय पकौड़ी की दुकान है। शंकर प्रसाद डे अक्सर उसी दुकान पर चाय नाश्ता किया करते थे।
शंकर प्रसाद डे की मर्डर 11 जुलाई रात लगभग 11 बजे दुम्मा से शहरपुरा ड्यूटी जाने के दौरान रास्ते में गोली मारकर कर दी गई थी। क्रिमिनलों ने उनके सीने में छह गोलियां काफी नजदीक से मारी थी। पुलिस को घटनास्थल से शंकर प्रसाद डे का मोबाइल, उनकी बाइक समेत गोली के छह खोखे, दो गोली का अगला हिस्सा बरामद हुआ था।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा