धनबाद। गैंगस्टर अमन सिंह एंड गैंग के खिलाफ सब इंस्पेक्टर अजय यादव ने कोर्ट में गवाही नहीं दी। गवाही नहीं होने कारण आरोपियों को लभ मिल गया है। कोर्ट ने रंगदारी के आरोप में गैंगस्टर अमन सिंह, रवि ठाकुर,अभिनव सिंह व सुनील निषाद को बरी कर दिया। मामले को गंभीीरता से लेते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन के एक्स सब इंस्पेक्टर अजय यादव को सस्पेंड कर दिया है। अजय अभी गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में पोस्टेड थे।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: कोल प्रोडक्शन में पहले नंबर पर रहा BCCL: CMD समीरण दत्ता
बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन में 30 जनवरी 2021 को एसआइ इंद्रजीत कुमार राणा के प्रतिवेदन पर एफआइआर दर्ज करायी गयी थी। रंगदारी को ले व्यवसायियों का भयादोहन करने के मामले में गैंगस्टर अमन सिंह, रवि ठाकुर,अभिनव सिंह व सुनील निषाद को आरोपित किया गया था। एसआइ अजय यादव को मामले में गवाह बनाया गया था।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
कोर्ट से कई बार गवाही का नोटिस जारी होने के बाद भी एसआइ अजय यादव उपस्थित नहीं हुए। इस कारण एक्युज्ड के खिलाफ गवाहनी नहीं हो सकी। इसका लाभ चारों आरोपियों को मिला। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राकेश रोशन ने 14 मार्च को गैंगस्टर अमन सिंह, रवि ठाकुर,अभिनव सिंह व सुनील निषाद को बरी कर दिया।