धनबाद। सुदामडीह पुलिस स्टेशन एरिया के पाथरडीह मोहन बाजार के समीप हाइ स्पीड फार्च्यूनर अनकंट्रोल होकर मोहन बाजार के पास तपन पाल के चाय दुकान में जा घुसी। इससे एक बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गयी है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: देवघर पुलिस को मिली सफलता, लूट और मर्डर की प्लानिंग कर रहे चार युवक लोडेड कट्टा के साथ अरेस्ट
और भी पढ़ें
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
- 61.67 करोड़ के विवाद में छत्तीसगढ़ के संजय-सचिन अग्रवाल को राहत, जेल से हुए रिहा
भीड़ ने चालक की कर दी पिटाई
अनकंट्रोल फार्च्यूनर ने रोड किनारे बाइक पर खड़े बीसीसीएल कर्मी भौंरा निवासी रधवा भुंइया को भी अपने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्टा हो गई। हादसे के बाद फार्च्यूनर कार में सवार चार लोग मौके से फरार हो गये। ड्राइवर विक्रम सिंह को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल किया। आनन- फानन में घटना में जख्मी रधवा भुइंया को पुलिस जीप से चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर ले जाया गया। जहां से उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में घायल रधवा भुइंया की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त फार्च्यूनर कार और बाइक को जब्त कर लिया है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी मोहन बाजार निवासी तूफान ने बताया कि उसके सहकर्मी भौंरा निवासी रधवा भुइंया अपनी बाइक से मोहन बाजार मीट लेने आया हुआ था। हम दोनों मोहन बाजार से मीट लेकर अपने घर पहुंचे। दोनों खड़े होकर बात कर रहे थे। रधवा घर के बाहर बाइक पर खड़ा था। जैसे ही मैं घर में मीट रखने गया तभी सिंदरी से झरिया की ओर जा रही फार्च्यूनर कार अनकंट्रोल होकर रोड के दाहिनी ओर चली आई। बाइक पर सवार रधवा को अपनी चपेट में लेते हुए तपन पाल की चाय दुकान व उसके भाई लखी पाल की पंचर की दुकान में जा घुसा।
बड़ा हादसा टला
लोगों ने बताया कि होली के कारण दुकान बंद थी। यदि दुकान खुली होती तो और भी बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं दुकानदार और उसके परिजनों ने दुकान की मरम्मत और मुआवजे की मांग करते हुए छतिग्रस्त कार को ले जाने का विरोध किया। हालांकि सुदामडीह थाना प्रभारी से मुआवजे का आश्वासन मिलने बाद जाम को हटा लिया। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है।