- मुगमा एरिया ऑफिस पर सीटू के धरना में धक्का-मुक्की ,पुलिस में कंपलेन
धनबाद। सीटू से संबद्ध कोल माइंस वर्कर्स यूनियन व झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा मजदूरों की मांगों को लेकर इसीएल मुगमा एरिया ऑफिस पर मंगलवार को दिये जा रहे धरना में हंगामा हो गया। बीसीकेयू समर्थकों ने जेएमएम ली़डर सुकेश मुखर्जी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का आर्म्स का जखीरा बरामद, एक अरेस्ट
बताया जाता है कि मासस से हाल ही में झामुमो में आये सुकेश मुखर्जी द्वारा एक्स एमएलए व जेबीसीसीआइ सदस्य अरूप चटर्जी के खिलाफ अमर्यादित शब्द कहे जाने के बाद बीसीकेयू समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। सुकेश मुखर्जी एक्स एमएलए अरुप के संबंधी है। हाल ही में मासस छोड़कर झामुमो में शामिल हुए हैं।
मारपीट मामले में सुकेश मुखर्जी ने निरसा पुलिस स्टेशन में बीसीकेयू लीडर रामजी यादव, रोशन मिश्रा व कृष्णा यादव के खिलाफ लिखित कंपलेन कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मारपीट के बाद से दोनों पक्षों में टेंशन है।
यह है मामला
सीएमएसआइ व झाकोमयू संयुक्त रूप से विभिन्न मांगों को ईसीएल मुग्मा एरिया ऑफिस पर धरना दे रही थी। इसमें जेबीसीसीआइ सदस्य सुजीत भट्टाचार्य भी उपस्थिति थे। धरना में जेएमएम लीडर सुकेश मुखर्जी ने अपने संबोधन में जैसे ही अरूप चटर्जी के खिलाफ बोलना शुरू किया, मासस के रामजी यादव, रोशन मिश्रा, कृष्णा यादव वहां पहुंचकर विरोध किया। सुकेश के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गयी। धरना में मौजूद झामुमो नेता अशोक मंडल व सीएमएसआइ नेता गणेश धर ने माहौल को शांत कराया।
झामुमो केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। एक्स एमएलए के पोषित लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। निरसा में अब मासस की गुंडागर्दी चलने नहीं दी जायेगी. निरसा के मजदूरों ने अपनी आंखों से चीजों को देखा सीपीएम सह सीएमएसआइ के क्षेत्रीय संयोजक गणेश धर ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करने का अधिकार सबको है। शांतिपूर्ण धरना के दौरान इस तरह की हरकत 40 वर्षों के राजनीतिक इतिहास में पहली बार देखा। मासस को इन हरकतों से बाज आना चाहिए।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा