Advertisement

धनबाद। एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस कार्यालय सभागार में स्कूली बच्चों से मुख़ातिब हुए। सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल, बरवाअड्डा और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बैंक मोड़ के कई छात्र छात्राएं आज एसएसपी से मिलने पहुंची। शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एसएसपी ने बच्चों को पढाई के प्रति जागरूक किया। विभिन्न विषयों की जानकारी एवं भविष्य एवं वर्तमान में उपयोगिता और कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: BCCL को लीज होल्ड एरिया में ओवर बर्डन डंप करने तथा कोल माइनिंग अवैध मुहाने शीघ्र बंद करने का निर्देश 

एसएसपी ने अपने जीवन के अनुभव जो बच्चों के लिए प्रेरणादायी हो उन्हें बच्चों से साझा किया और बच्चों को कुसंगति से दूर रहने एवं अच्छे संस्कारों को ग्रहण करने की सलाह दी।  एसएसपी ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायी संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी रुचि व लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए, उन्हें अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर एक छात्रा ने अपने भारतीय पुलिस सेवा में जाने के सपने को साझा किया, जिस पर एसएसपी ने छात्रा को यूपीएससी परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी और सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने विद्यार्थियों को कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाती है। उन्हें समाज में एक सशक्त पहचान दिलाती है। पठन पाठन के लिए ऑनलाइन इंटरनेट के इस्तेमाल की जगह किताबों को अधिक महत्व देने की बात कहते हुए पुलिस कप्तान ने बच्चों को मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर करने को कहा। जीवन में सफलता हासिल करने और एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करते हुए निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि विधार्थियों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना काफी नही है बल्कि सही तरीके से शिक्षा को आत्मसार्थ करने पर ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। जीवन में सफलता का असली मतलब ही समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना होता है। उन्होंने सफलता और असफलता की चिंता से मुक्त होकर बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रयासरत रहने को कहा।पुलिस कप्तान की इस संवेदनशील पहल से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति एक नयी ऊर्जा और दिशा मिली है, जो न केवल उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगी, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देगी।