कोयला सिंडिकेट पर ED का बड़ा वार: धनबाद के कारोबारी LB सिंह फिर तलब, 9 मार्च को होगी पूछताछ

झारखंड-बंगाल कोयला घोटाला मामले में ED ने धनबाद के कोयला कारोबारी LB सिंह को फिर समन जारी किया है। 9 मार्च को रांची में पूछताछ होगी। छापेमारी में 2.20 करोड़ कैश और 150 से ज्यादा जमीन के दस्तावेज मिले थे।

कोयला सिंडिकेट पर ED का बड़ा वार: धनबाद के कारोबारी LB सिंह फिर तलब, 9 मार्च को होगी पूछताछ
एलबी सिंह (फाइल फोटो)।
  • झारखंड-बंगाल कोयला घोटाला केस में जांच तेज
  • छापेमारी में मिले थे 2.20 करोड़ कैश और 150 से ज्यादा जमीन के कागजात 

रांची (Threesocieties.com Desk)। झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़े बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल रही इस जांच में धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह को एक बार फिर समन जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:झारखंड में वन भूमि पर बड़ा एक्शन! 32 हजार एकड़ अतिक्रमण हटाने की तैयारी, जंगल बचाने को बनेगा लैंडबैंक

ईडी ने एलबी सिंह को 9 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। एजेंसी ने उनसे अवैध कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय लेन-देन और छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों के बारे में जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें: धनबाद कोयला घोटाला: ईडी का समन मिलते ही ‘बीमार’ पड़े एलबी सिंह, जांच से बनाई दूरी

पहले समन पर नहीं हुए थे पेश

जानकारी के अनुसार, ईडी ने इससे पहले भी एलबी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए समय देने की मांग की थी। उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद ईडी ने अब नया समन जारी कर 9 मार्च को उपस्थित होने को कहा है।

झारकंज-बंगाल में छापेमारी में मिला था करोड़ों का कैश

गौरतलब है कि 21 नवंबर 2025 को ईडी की टीम ने इस मामले में धनबाद और दुमका समेत कई स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। करीब 20 ठिकानों पर की गई छापेमारी में कई अहम साक्ष्य मिले थे। जांच के दौरान एजेंसी ने:

2.20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए

150 से अधिक जमीन के दस्तावेज जब्त किए

अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े कई कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड हासिल किए

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक इन दस्तावेजों से बड़े स्तर पर अवैध कारोबार के संकेत मिले हैं।

चार ECIR के तहत चल रही जांच

सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चार अलग-अलग ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज की हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि बरामद संपत्तियां और नकदी अवैध कोयला कारोबार और भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित की गई हैं। ईडी इस मामले में धनबाद और पश्चिम बंगाल की सीमा पर सक्रिय कोयला सिंडिकेट के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

कई कारोबारी ED के रडार पर

जांच एजेंसी के मुताबिक इस मामले में सिर्फ एलबी सिंह ही नहीं, बल्कि कई अन्य कारोबारी भी जांच के दायरे में हैं। सूत्रों के अनुसार अनिल गोयल, संजय खेमका और अमर मंडल जैसे कारोबारी भी ईडी की निगरानी में हैं। एजेंसी उनसे जुड़े वित्तीय लेन-देन और कंपनियों की भी जांच कर रही है।

अधिकारियों की भूमिका की भी जांच

ईडी को छापेमारी के दौरान ऐसे संकेत भी मिले हैं कि अवैध कोयला कारोबार के इस नेटवर्क में कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी हो सकती है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है और दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।