अहमदाबाद। PM नरेंद्र मोदी रविवार को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने पहुंचे। सेकेंड फेज के चुनावों पहले पीएम मोदी ने अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम, मां के पास बैठकर चाय लुत्फ लेते हुए भी नजर आये। इससे पहले पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से 18 जून को उनके 100वें जन्मदिन पर मिले थे।
यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़: चोरी करके अच्छा लगा, पुलिस के सामने चोर ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर हंसने लगे सभी अफसर
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi meets his mother Heeraben Modi at her residence, in Gandhinagar. pic.twitter.com/C4uh1CMOFb
— ANI (@ANI) December 4, 2022
पीएम ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन
अपनी मां से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुखस्वामी महाराज के जन्मदिन शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। 30 दिनों तक चलने वाले यह त्योहार 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो कि 15 जनवरी तक जारी रहेगा। इस उत्सव के लिए अहमदाबाद के पश्चिमी छोर पर सरदार पटेल रिंग रोड पर 600 एकड़ भूमि पर एक भव्य और दिव्य 'प्रमुखस्वामी महाराज नगर' का निर्माण किया जा रहा है।
Gujarat | Prime Minister Narendra Modi meets his mother Heeraben Modi at her residence, in Gandhinagar. pic.twitter.com/3Rtg3gJ3ON
— ANI (@ANI) December 4, 2022
पीएम मोदी ने की मां के साथ मुलाकात
न्यूज एजेंसी एएनआई ने पीएम नरेंद्र मोदी की उनकी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की फोटो शेयर की हैं। इन फोटोमें मां और बेटे के बीच की भावुकता को साफ देखा जा सकता है। पीएम ने मां के साथ चाय का लुत्फ लिया। उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
सोमवार को होनी है वोटिंग
गुजरात विधानसभा 2022 के लिए सोमवार को सेकेंड फेज का वोटिंग होना है। स्टेट में चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी ने लगातार दो दिन रोड शो किया। वोटिंग के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। लगभग 2.51 करोड़ वोटरअपने मताधिकारों का इस्तेमाल करेंगे। दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 93 सीटों पर 833 कैंडिडेट ने अपनी दावेदारी ठोकी है। गुजरात विधानसभा चुनाव के सेकेंड व लास्ट फेज में पीएम मोदी भी सोमवार को अहमदाबाद में वोट डालेंगे। सेकेंड फेज की 93 सीटों पर मतदान अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में होगा।
गुरुवार को होगी काउंटिंग
हाल ही में संपन्न हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव और गुजरात चुनावों के लिए आठ दिसंबर को वोटिंग होनी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात में अपनी आखिरी चुनावी रैली की। इसके बाद उन्होंने एक दिसंबर और 2 दिसंबर को लगातार रोड शो किया।