- दो हजार से अधिक रोजगार के नये अवसर होंगे उत्पन्न
नई दिल्ली। सेंट्रल होम मिनिस्टरी (MHA) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)के विस्तार को मंजूरी दे दी है। CISF में दो नयी बटालियनों के निर्माण को हरी झंडी देी गयी है। इसके साथ ही हाल ही में स्वीकृत महिला बटालियन के साथ मिलकर यह निर्णय, बल की क्षमता में वृद्धि करेगा, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा और 2000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
यह भी पढ़ें:Jharkhand:सरायकेला खरसावां क्रिमिनलों ने दिनदहाड़े स्टूडियो मालिक को गोली मारकर किया मर्डर
सेंट्रल होम मिनिस्टरी के निर्णय के बाद सीआईएसएफ की ताकत अब दो लाख तक पहुंच जायेगी। नयी बटालियन के लिए मंजूरी सीआईएसएफ पर बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते लिया गया है।
दो नई बटालियन में दो हजार से अधिक नये पद होंगे सृजित
सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने सीआइएसएफ के एक बड़े विस्तार को मंजूरी दे दी है। जानकार सोर्सेज का कहना है कि अब दो नयी बटालियन का गठन किया जायेगा। दोनों बटालियन को मिलकर कुल 2050 पद सृजित होंगे। दोनों ही बटालियन के लिए समान पद 1025 तय किये गये हैं। CISF डीजी अजय दहिया ने कहा है कि नई ताकत मौजूदा कर्मियों पर तनाव कम करेगी। कर्मियों के लिए बेहतर छुट्टी और साप्ताहिक राहत अवसरों में तब्दील होगी।
पहले महिला बटालियन को भी मिली थी स्वीकृति
दो नई बटालियनों के अलावा कुछ दिन पहले ही सीआईएसएफ में महिला बटालियन को भी स्वीकृति मिली थी। वर्तमान समय में सीआईएसएफ में सात परसेंट महिलाओं की हिस्सेदारी है।