Advertisement

धनबाद। झारखंड विधानसभा निर्वाचन-2024 के निमित धनबाद जिला के सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग पवन कुमार ने समीक्षात्मक बैठक किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:जावेद पठान को आइकॉन एक्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

प्रमंडलीय आयुक्त ने सर्किट हाउस में बैठक के दौरान पोस्टल बैलेट कोषांग के तहत किये गये कार्य, पहले रेंडमाइजेशन, स्ट्रांग रूम से संबंधित जानकारी, डिस्पैच एवं रिसीविंग स्थल की जानकारी, सभी बूथों पर एएमएफ की व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, सी-विसिल के तहत शिकायतों के निपटारे, विभिन्न प्रकार के आईटी एप्लीकेशन में किया जा रहे कार्य, वल्नरेबल बूथ एवं क्रिटिकल बूथ से संबंधित, कम्युनिकेशन प्लान से संबंधित जानकारी संबंधित अफसरों से लिये।
आयुक्त ने एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, पीडब्लूडी वॉटर को उपलब्ध कराने वाली सुविधाएं, माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति, समेत जिले में वोट प्रतिशत बढ़ने से संबंधित एवं कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी संबंधित अफसरों से ली। प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग श्री पवन कुमार ने सभी अफसरों को कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट से संबंधित कार्य खासकर होम वोटिंग पर विशेष ध्यान दिन उसके अलावा सभी बूथों पर एएमएफ पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। वहीं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर विशेष ध्यान दें, किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन होने पर आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। सी विसिल ऐप या 1950 नंबर पर आए शिकायतों का नियमानुसार ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें।
उन्होंने मतदाताओं के सुविधा हेतु सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ एवं एआरओ के फोन एवं व्हाट्सएप नंबर अखबारों में पब्लिश करवाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही वोट प्रतिशत बढ़ाने हेतु सभी पदाधिकारी को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में रणनीति के तहत योजना पर तरीके से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में डीसी माधवी मिश्रा, डीडीसी सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, एडीएम लॉ एंड आर्डर  पीयूष सिन्हा समेत सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी, सभी एआरओ  मौजूद थे।