जिंदल ग्रुप की चीफ सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

इंडिया की  सावित्री जिंदल (72) अब एशिया की सबसे अमीर महिला हैं। जिंदल ग्रुप की चीफ सावित्री जिंदल ने चीन की यांग हुईयन को पछाड़कर यह पॉजिशन हासिल किया है। यांग हुईयन, पिछले पांच सालों से एशिया की सबसे अमीर महिला रही हैं। वह चीन के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर कंट्री गार्डन होल्डिंग्स को नियंत्रित करती हैं।

जिंदल ग्रुप की चीफ सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

Advertisement

नई दिल्ली। इंडिया की  सावित्री जिंदल (72) अब एशिया की सबसे अमीर महिला हैं। जिंदल ग्रुप की चीफ सावित्री जिंदल ने चीन की यांग हुईयन को पछाड़कर यह पॉजिशन हासिल किया है। यांग हुईयन, पिछले पांच सालों से एशिया की सबसे अमीर महिला रही हैं। वह चीन के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर कंट्री गार्डन होल्डिंग्स को नियंत्रित करती हैं।

 यह भी पढ़ें:Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने इंडिया को दिलाया पहला गोल्ड,  दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार यांग हुईयान की दौलत पिछले साल के लगभग 24 बिलियन डॉलर से गिरकर अब 11 बिलियन डॉलर पर आ गई है। जिंदल ग्रुप की चीफ सावित्री जिंदल की दौलत 11.3 बिलियन डॉलर है। 72 साल की सावित्री की दौलत सिर्फ 2 वर्षों में 12 बिलियन डॉलर बढ़ी है। फोर्ब्स के अनुसार, उन्हें पिछले कुछ वर्षों से सबसे अमीर भारतीय महिला माना जाता है। भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में उनके बाद किरण मजूमदार और कृष्णा गोदरेज हैं।

फोर्ब्स के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में जिंदलबाद किरण मजूमदार और कृष्णा गोदरेज आती हैं। ग्लोबल अरबपतियों की लिस्ट में 2022 में छलांग लगाकर 126 पायदान पर पहुंच गईं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में सावित्री जिंदल के हसबैंड और जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल की मौत हो गई थी। इसके बाद सावित्री जिंदल ने अपने हसबैंड का बिजनस संभाला। सावित्री जिंदल जिंदल समूह को आगे ले जा रही हैं और यहां तक कि आम आदमी की हर संभव मदद कर रही हैं।

हसबैंड की मौत के बाद संभाल लिया पूरा साम्राज्य, दो साल में 12 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गईं लेकिन हसबैंड के आकस्मिक निधन के बाद ही उनका बिजनस संभाला लिया। सावित्री जिंदल की संपत्ति में सिर्फ 2 साल में 12 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। कुल संपत्ति पिछले दो सालों में तीन गुना से अधिक हो गई है। इस दौरान यह 4.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 17.7 बिलियन डॉलर हो गई है। बता दें कि साल 2019 और साल 2020 में उनकी संपत्ति लगभग 50% तक गिर गई थी। हालांकि, उसके बाद यह लगातार बढ़ी है।

 संघर्षमय जिंदगी

सावित्री जिंदल 55 वर्ष की थीं, जब उनके हसबैंड जिंदल ग्रुपके संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल की मौत हो गई। ओम प्रकाश जिंदल की की वर्ष 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसके बाद सावित्री ने अपने हसबैंड के बिजनस संभाला।जब वह जीवन के उस पड़ाव पर अरबपति बन गईं हैं जब ज्यादातर लोग रिटायर होने की योजना बनाते हैं।

 मूलत: असम की हैं सावित्री जिंदल

सावित्री उनका जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था।वे असम के तिनसुकिया शहर में पली-बढ़ीं। उन्होंने 1970 में ओपी जिंदल से शादी की। जिंदल ग्रुप, स्टील और बिजली समूह के संस्थापक ओपी जिंदल, हरियाणा सरकार में मिनिस्टर और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य थे।