Advertisement

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस ने रविवार को पवन कुमार बंसल की जगह अजय माकन को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। माकन को राहुल गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:IIT ISM Dhanbad के स्टूडेंट्स से रूबरू हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार, मिशन रानीगंज छह अक्टूबर को होगी रिलीज


अजय माकन कुछ महीने पहले राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद से उनके पास कोई पद नहीं था। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बयान में कहा है कि पार्टी अध्यक्ष ने अजय माकन को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।'' ''पार्टी निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के योगदान की सराहना करती है।''


अहमद पटेल के निधन के बाद बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बंसल को कांग्रेस के महत्वपूर्ण पद से अचानक हटाये जाने के बीच सूत्रों ने कहा कि एक्स सेंट्रल मिनिस्टर बंसल एआइसीसी ऑफिस में उपस्थित नहीं हो रहे थे, क्योंकि मल्लि कार्जुन खरगे की अध्यक्षता में नई कांग्रेस सीडब्ल्यूसी के पुनर्गठन के बाद से वह कथित तौर पर नाराज हैं। सोर्सेज का कहना है कि कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से पहलेसीडब्ल्यूसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य रहे बंसल को खरगे ने पार्टी में फिर से स्थायी आमंत्रित सदस्य बना दिया।
उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त करते समय पार्टी की निर्णय लेनेवाली शीर्ष संस्था, कार्य समिति में कोषाध्यक्ष के पद को 'कमजोर' कर दिया गया। अहमद पटेल के निधन के बाद बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बंसल लगभग तीन वर्षों तक इस पद पर रहे। 
माकन ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी नयी भूमिका ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे एं । माकन ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ''मैं इस समय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भाग लेनेके लिए रायपुर में हूं। मुझे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में मेरी नियुक्ति की सूचना दी गई है। यह वास्तव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि  मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्वकां ग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी एवं संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। माकन ने कहा कि मैं अपने नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं, दोनों को आश्वस्त करता हूं कि उनके अंशदान के संरक्षक के रूप में, मैं पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगा।