धनबाद ( Threesocieties.com Desk)। कोयला भवन मुख्यालय में आज भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की केंद्रीय सलाहकार समिति (सीसीसी बोर्ड) के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने की।
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में अफसरों की कमी से सिस्टम बेहाल, ADG संभाल रहे IG का प्रभार , DSP अब भी इंस्पेक्टर
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बैठक में आगामी 12 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल, कोयला उत्पादन की स्थिति, कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय सलाहकार समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार और सुझाव प्रबंधन के समक्ष रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय सलाहकार समिति प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच संवाद का एक सशक्त मंच है, जो बीसीसीएल की नीतियों, निर्णयों और कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक मजबूत बनाता है।उन्होंने 12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल के संदर्भ में ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों से इस पर पुनर्विचार करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी श्रमिक को जबरन हड़ताल में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।
सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल अपने कर्मियों के कल्याण, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों से अपील की कि वे संस्थान के हित में सहयोगात्मक भूमिका निभाएं, ताकि कोयला उत्पादन और देश की ऊर्जा सुरक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, ओएसडी (वित्त) राजेश कुमार सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।