पटना। बिहार के पटना जिले के बिहटा एरिया में एक स्कू ल में दो शिक्षिकाओं के बीच मामूली बात पर कहासुनी हुई। मामला गाली-गलौज से बढ़कर फिर मारपीट में बदल गई। शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को बाल पकड़ पहले जमीन पर पटका। फिर एक-दूसरे को चप्पल से पीटा। दोनों शिक्षिकाओं की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढे़ं:Atique Ahamad- Asraf Case: चालीसवां पर फूल-चिराग व चादर को तरस गयी अतीक-अशरफ की कब्र
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
उक्त मामला पटना जिले के बिहटा पुलिस स्टेशन एरिया के मीडिल स्कूल कौड़िया स्कूल का है। बताया जाता है कि स्कूकल प्रभारी प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी और प्रखंड शिक्षिका अनिता कुमारी के बीच स्कूल बंद होने के बाद क्लासरूम का खिड़की बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वह गाली-गलौज और हाथापाई में तब्दील हो गई। दोनों शिक्षकाओं ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज की। चप्पल से एक-दूसरे की पिटाई भी की। दोनों के बीच लगभग आधा घंटा गुत्थमगुत्था हुई। इस दौरान, स्कूल में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। स्कूतल में मौजूद अन्य शिक्षकों ने दोनों को काफी मशक्कत के बाद अलग किया।
शिक्षिकाओं की इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विभाग में अफरा तफरी मच गई। प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने पहुंच मामले की छानबीन की है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।