- राबड़ी आवास पर लालू यादव से मुलाकात करते सीएम नीतीश
पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालू यादव को लाल गुलाब का फूल भेंट किया। नका हाल चाल जाना।
यह भी पढ़ें:एक्स मिनिस्टर शाहनवाज हुसैन के खिलाफ होगीा रेप का FIR ,दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
Bihar CM Nitish Kumar met RJD chief Lalu Prasad Yadav in Patna pic.twitter.com/OV4kGtLEGN
— ANI (@ANI) August 17, 2022
सीएम नीतीश कुमार के साथ वित्त मंत्री विजय चौधरी भी थे। राबड़ी आवास में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, एक्स सीएम राबड़ी देवी, राज्यसभा एमपी मीसा भारती और वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार लालू से मुलाकात करने के लिए पैदल ही राबड़ी आवास पहुंच गये।तेजस्वी यादव ने भी लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात की फोटो अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
लालू की एक झलक के लिए बेताब थे आरजेडी समर्थक
लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट और राबड़ी आवास में मौजूद समर्थक अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. लालू यादव ने राबड़ी आवास पर अपने समर्थकों से मुलाकात की। समर्थक बुके और किताबें लेकर महागठबंधन की सरकार बनने पर बधाई और शुभकामना देने पहुंचे थे।