पटना। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिर गये। ग्राउंड में पीछे चल रहे सीनीयर आइपीएस अफसरों ने उन्हें उठाया। डीजीपी नाक और चेहरे पर चोट लगी है। डीजीपी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि थ्री सोसाइटीज वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Russia Ukraine War: कीव सहित कई शहरों में रूस का हमला जारी, खार्कीव और पेसोचिन से निकाले गये इंडियन
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं

पटना के BMP ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन 26 फरवरीको 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें सिर्फ IPS अफसरों को दौड़ना था। DGP हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए थे। सबसे आगे निकलने की होड़ में वे तेज दौड़ने लगे। इसी चक्कर में वह औंधे मुंह गिर पड़े।

मुंह के बल गिरने से डीजीपी के नाक और चेहरे पर चोट लगी है। ग्राउंड में पीछे चल रहे IPS अफसरों ने उन्हें उठाया। उनकी मौके पर ही फर्स्ट एड कराया गया। उसके बाद वह बीच कार्यक्रम से निकल गये। मौके पर डीजी विनय कुमार, एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार समेत कई पुलिस अफसर मौजूद थे। बाद में कार्यक्रम चलता रहा। हालांकि इसका वीडियो अब सामने आया है।